एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ में 19 जुलाई से 9वीं-12वीं तक के स्कूल खोलने की इजाजत, कोचिंग संस्थान भी सशर्त खुलेंगे

चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने एक बयान में कहा कि पात्र छात्र और स्टाफ अगर कोरोना की एक डोज लगवा चुके हैं तो कोचिंग संस्थान खोले जा सकेंगे. स्पा और सिनेमा हॉल पचास फीसदी की क्षमता के साथ शुरू हो सकेंगे.

Chandigarh Schools and Coaching Reopening: चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि जिल में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल अभिभावकों की सहमति से 19 जुलाई से शुरू हो जाएंगे. ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगे.

इसके साथ ही सशर्त कोचिंग संस्थानों भी 19 जुलाई से खोले जा सकेंगे. इसके लिए सभी पात्र छात्र और स्टाफ कोरोना की कम से कम एक डोज लगवा चुके हों. इतना हीं नहीं, सिनेमा हॉल और स्पा पचास फीसदी की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे.

चंडीगढ़ के अलावा देश के कई हिस्सों में स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है. पुदुचेरी की सरकार ने मेडिकल और पारामेडिकल कोर्सेज के लिए क्लासेज को खोलने का फैसला किया है. केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के मामले में कमी आने के बाद ये फैसला किया गया है.

बिहार में 12 जुलाई 2021 यानी आज से राज्य के शैक्षणिक संस्थान खुल गए हैं. इस दौरान राज्य के 11वीं और 12वीं के स्कूल, सभी डिग्री कॉलेज, सभी सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी और टेक्निकल इंस्टीट्यूट कुछ छात्र संख्या की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोले गए हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने उन क्षेत्रों में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है जहां पिछले महीने में कोई कोरोना संक्रमण का पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है. स्कूलों को कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए 15 जुलाई से ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है.

हरियाणा सरकार ने 9 जुलाई को घोषणा की थी कि स्कूल 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 तक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ फिर से खुलेंगे. अगर स्थिति सामान्य रही तो अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे.

यूपी सरकार ने प्रशासनिक कार्य जारी रखने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोल दिए हैं. वहीं, छात्रों को अभी भी अगले आदेश तक स्कूल आने की इजाजत नहीं दी गई है. फिलहाल राज्य में ऑनलाइन क्लासेज ही जारी हैं.

सरकार ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर की बात लोगों के लिए मौसम का अपडेट, गंभीरता से नहीं ले रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी, दिल्ली आ रहे दीपके
CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी, दिल्ली आ रहे दीपके
Explained: क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त हैं? पिछले 8 सालों में दिवाली के अगले दिन क्या रही एयर क्वालिटी
Explained: क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त हैं? पिछले 8 सालों में दिवाली के अगले दिन क्या रही एयर क्वालिटी
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget