एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ में आतंकी साजिश, IED मिला! 5 किलो जिलेटिन संग 3 गिरफ्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 43 के पास संदिग्ध IED और करीब 5 किलो जिलेटिन स्टिक बरामद हुई हैं. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

चंडीगढ़ में सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास संदिग्ध IED और विस्फोटक मिला, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में चंडीगढ़ में टेररिस्ट एक्टिविटी को अंजाम देने की संभावित योजना का पता चला है. इस मामले में 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़ी जानकारी की जांच और पुष्टि के बाद आगे की सूचना दी जाएगी.

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को लेकर मिली. खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन 36 में मामला दर्ज किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में तरनतारन जिले के सरहाली गांव निवासी 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह, देवबाथ गांव निवासी 21 वर्षीय जसनप्रीत सिंह उर्फ जसनदीप और अमृतसर जिले के तरसिक्का गांव निवासी 19 वर्षीय प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ शामिल हैं.  आरोपियों के पास से करीब 5 किलो जिलेटिन स्टिक, एक डेटोनेटर, पावर सोर्स, रिमोट से चलने वाला सिस्टम, एक पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

विदेशी हैंडलर के संपर्क में होने का दावा

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के संपर्क में विदेश में रहने वाला BKI से जुड़ा कथित हैंडलर सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा था. संदिग्धों ने उसके निर्देश पर काम किया और चंडीगढ़ में IED लगाने की योजना बनाई थी. हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक और हथियार कहां से आए और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. बरामद समान को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है. जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget