एक्सप्लोरर

कल 28 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रः नवरात्र 5 अप्रैल तक चलेंगे

नई दिल्लीः कल यानी मंगलवार 28 मार्च से चैत्र नवरात्र के साथ ही जगह-जगह धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएंगे. साल 2017 के चैत्र नवरात्र के साथ ही हिन्दू नवसंवत्सर भी शुरू होगा. 9 दिनों तक चलने इस पूजा में तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी. वसंत ऋतु में होने के कारण चैत्र नवरात्र को वासंतीय या वासंतिक नवरात्र भी पुकारा जाता है. 28 मार्च से शुरू होने वाले यह चैत्र नवरात्र 5 अप्रैल तक चलेंगे और 9 दिन 9 देवियों की आराधना की जाएगी.

वैसे तो एक वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ के महीनों में कुल मिलाकर 4 बार नवरात्र होते हैं, हालांकि चैत्र और आश्विन नवरात्र ही इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. चैत्र नवरात्र को शुक्लादी, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह, साजिबू चीरौबा के रूप में अलग-अलग राज्यों में मनाया जाता है. चैत्र शुक्लादी को उत्तर भारत में पारंपरिक नए साल के रूप में मनाया जाता है. वहीं उगादि कर्नाटक में, नवरेह कश्मीर में, चेती आनंद सिंधु में, साजिबू चीरौबा मणिपुर में और गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र में मनाया जाता है.

  • कल 28 मार्च को नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ देवी शैलपुत्री की पूजा होगी. इसका शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 26 मिनट से लेकर 10 बजकर 24 मिनट तक का बताया जा रहा है.
  • 29 मार्च यानी नवरात्र के दूसरे दिन द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी की पूजाअर्चना की जाएगी.
  • 30 मार्च को देवी मां चंद्रघंटा का पूजन किया जाएगा. वहीं इसके साथ गणगौरी पूजन भी होगा.
  • 31 मार्च को मां के चौथे स्वरूप देवी कूष्मांडा का पूजन संपन्न होगा, इसी दिन श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत का शुभ समय भी साथ ही चलेगा.
  • 1 अप्रैल को मां स्कन्दमाता की पूजा की जाएगी जिन्हें शिवपुत्र कार्तिकेय की मां स्कंदमाता के रूप में जाना जाता है.
  • 2 अप्रैल यानी नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी के पूजन का दिन है.
  • 3 अप्रैल को कालरात्रि मां की पूजा की जाएगी और इस दिन को तंत्रमंत्र की साधना करने वालों के लिए खास दिन माना जाता है.
  • 4 अप्रैल को आठवीं देवी महागौरी का पूजन होगा और श्री दुर्गा अष्टमी व्रत, महा अष्टमी के साथ अष्टमी पूजने वाले लोग कंजकों का पूजन करेंगे. इस दिन लोग देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन करते हैं. इस पूजा का समय हालांकि सुबह 11 बजकर 21 मिनट तक का ही बताया जा रहा है और इसके बाद नवमी आरंभ मानी जाएगी.
  • 5 अप्रैल बुधवार को देवी भगवती के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन होगा. इस श्री दुर्गा नवमी के साथ ही श्री राम नवमी, महानवमी, श्री राम जन्म महोत्सव मनाया जाएगा. देवी सिद्धिदात्री की पूजा पूरी करने के बाद ही नवरात्र में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान पूरा होता है. कई लोग पूरे दिन अखंड ज्योत देवी की पूजा के लिए जलाते हैं और नवम दिन खत्म होने तक दिया का जलना शुभ मानते हैं.

वहीं आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को भारतीय नववर्ष की लोगों को शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति ने विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में कहा, "मैं चैत्र शुक्लादी, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह, साजिबू चीरौबा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं."

लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, "ये शुभ त्योहार बसंत के आगमन और वृद्धि, समृद्धि और कल्याण की नई शुरुआत का प्रतीक है. इन त्योहारों से प्रत्येक भारतीय का मन खुशी और प्रसन्नता से भर जाता है. मैं कामना करता हूं कि लोगों के बीच सहिष्णुता और पारस्परिक सौहार्द बढ़े." उन्होंने कहा, "इन त्योहारों से लोगों के बीच शांति और मित्रता फैले और हमारे नागरिक मातृभूमि की सेवा में स्वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget