एक्सप्लोरर

दिल्ली की चैतन्या वेंकटेश्वरन बनीं एक दिन के लिए ब्रिटेन की हाई कमिश्नर, जानें क्या है वजह

आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ब्रिटेन के मिशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के तहत चैतन्या वेंकटेश्वरन चौथी युवती हैं, जो ब्रिटेन की हाई कमिश्नर बनीं.

नई दिल्ली: दिल्ली की एक लड़की को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की हाई कमिश्नर बनने का मौका मिला. दिल्ली निवासी चैतन्या वेंकटेश्वरन को भारत में ब्रिटेन की हाई कमिश्नर बनने का पिछले बुधवार को मौका मिला. वेंकटेश्वरन को दुनियाभर की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को बताने और महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन की पहल के तहत यह अवसर दिया गया.

हर साल होता है इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिटेन का उच्चायोग 2017 से हर साल ‘एक दिन के लिए हाई कमिश्नर’ प्रतियोगिता आयोजित करता है, जिसमें 18 से 23 साल की युवतियां भाग ले सकती हैं. ब्रिटेन के उच्चायोग ने एक बयान में बताया कि 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ब्रिटेन के मिशन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता के तहत वेंकटेश्वरन चौथी युवती हैं, जो ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं.

हाई कमिश्नर के रूप में वेंकटेश्वरन ने उच्चायुक्त के विभाग प्रमुखों को उनके काम सौंपे, सीनियर महिला पुलिस अफसरों से बातचीत की, मीडिया से मुलाकात की और भारतीय महिला प्रतिभागियों पर ब्रिटिश काउंसिल स्टेम छात्रवृत्ति के असर का पता लगाने संबंधी अध्ययन की शुरुआत की.

इस उपलब्धि पर चैतन्या वेंकटेश्वरन ने क्या कहा वेंकटेश्वरन ने कहा, "मैं जब छोटी थी, तब नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल की लाइब्रेरी जाया करती थी और तभी से मेरे अंदर सीखने की इच्छा पैदा हुई. एक दिन के लिए ब्रिटेन का हाई कमिश्नर बनना एक सुनहरा अवसर है." भारत में ब्रिटेन के कार्यवाहक हाई कमिश्नर जैन थॉम्पसन ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन्हें बहुत पसंद है, जो असाधारण युवतियों को मंच मुहैया कराती है.

प्रतियोगिता के तहत इस साल प्रतिभागियों से सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो डालने को कहा गया था, जिसमें उन्हें यह बताना था कि "कोविड-19 संकट में लैंगिक समानता के लिए क्या वैश्विक चुनौतियां और अवसर हैं?"

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने 'स्वामित्व' योजना की शुरुआत की, 6 राज्यों के 1 लाख लोगों को बांटे गए प्रॉपर्टी कार्ड मायावती बोलीं- यूपी में कांग्रेस नेताओं का पीड़ितों से मिलना केवल वोट की राजनीति है और कुछ भी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget