एक्सप्लोरर

बंगाल के मुख्य सचिव पर केंद्र की कार्रवाई, पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में देर से पहुंचे थे, हुआ तबादला

मुख्य सचिव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में करीब आधे घंटे देर से पहुंचे थे और थोड़ी देर रुकने के बाद वहां से निकल गए थे, जिसे सर्विस रूल्स के खिलाफ माना जा रहा है.बैठक के दौरान उड़ीसा और बंगाल में तूफान से हुए नुकसान को लेकर समीक्षा की गई. इस बैठक में उड़ीसा और बंगाल के नेता और केंद्र सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय पर केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है. बंगाल सरकार से तबादला करते हुए उन्हें 31 मई को सुबह 10:00 बजे तक भारत सरकार के डीओपीटी में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. साथ राज्य सरकार को उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव करने को कहा गया है. उनकी अगली पोस्टिंग कहां होगी, फिलहाल ये तय नहीं.

समीक्षा बैठक में करीब आधे घंटे देर से पहुंचे थे मुख्य सचिव

दरअसल वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में करीब आधे घंटे देर से पहुंचे थे और थोड़ी देर रुकने के बाद वहां से निकल गए थे, जिसे सर्विस रूल्स के खिलाफ माना जा रहा है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यास साइक्लोन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल उड़ीसा के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों का हवाई सर्वे किया.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोनों राज्यों में के मुख्यमंत्रियों समेत राज्यों के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करनी थी. शुक्रवार को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की.

ममता भी देर से पहुंची और थोड़ी देर बाद निकल गईं

बैठक के दौरान उड़ीसा और बंगाल में तूफान से हुए नुकसान को लेकर समीक्षा की गई. इस बैठक में उड़ीसा और बंगाल के नेता और केंद्र सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे. उड़ीसा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल का दौरा किया. इस दौरे के बाद उन्हें बंगाल की समीक्षा बैठक करनी थी. लेकिन इस बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करीब आधे घंटे देर से पहुंची. मुख्यमंत्री के अलावा इस बैठक में राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय को सामिल होना था. लेकिन मुख्य सचिव भी देर से बैठक में पहुंचे. और जल्दी ही वहां से मुख्यमंत्री के साथ निकल गए.

नियमतः प्रधानमंत्री यदि किसी राज्य में ऐसी कोई समीक्षा बैठक बुलाते हैं तो सर्विस रूल्स के मुताबिक राज्य के मुख्य सचिव या उनके स्थान पर उसी रैंक के अधिकारी का बैठक के दौरान रहना अनिवार्य होता है. लेकिन पीएम की बैठक में उनका समय से न सामिल होना सर्विस रूल्स का उलंघन है. जिसे ध्यान में रखते हुए देर शाम केंद्र सरकार की एप्वाइंटमेंट कामेटी आन कैबिनेट ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस(कैडर) नियम 1954 की अधिनियम 6(1) का प्रयोग करते हुए 1987 बैच के अल्पन बंदोपाध्याय का तबादला कर दिया. राज्य सरकार से उन्हें रिलीव करने को कहा गया है. साथ ही 31 मई को सुबह 10 बजे तक उन्हें डीओपीटी में रिपोर्ट करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें-

केंद्र ने नागरिकता के लिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों से मंगाए आवेदन

सरकार 2.0 के 2 साल: कौन से काम को लोगों ने सराहा और किससे नाराज? सर्वे में जानें जनता का पूरा रिपोर्ट कार्ड!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget