एक्सप्लोरर

Ajay Kumar Bhalla Tenure: केंद्र सरकार का फैसला, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

Ajay Kumar Bhalla Tenure: केंद्र सरकार के जरिए जारी आदेश के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त 2022 तक रहेगा. इसके लिए सरकार की विशेष कमेटी ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी है.

Ajay Kumar Bhalla Tenure: केंद्र सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया है. गृह सचिव भल्ला का कार्यकाल इसी महीने की 22 तारीख को समाप्त हो रहा था. इसके पहले केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव राजीव गाबा का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया था. सरकार के इस फैसले से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में नाराजगी बताई जा रही है.

केंद्र सरकार के जरिए जारी आदेशों के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त 2022 तक रहेगा. इसके लिए सरकार की विशेष कमेटी ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी है. इसके पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को कैबिनेट सचिव बनाया जा सकता है और केंद्रीय गृह सचिव के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे या डीएस मिश्रा को तैनात किया जा सकता है. केंद्र सरकार ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गाबा को 1 साल कार्यकाल बढ़ाने का आदेश जारी किया था.

इसके बाद यह माना जा रहा था कि केंद्रीय गृह सचिव को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के पद पर भेजा जा सकता है लेकिन आज सरकार ने इन कयासों पर भी विराम लगाते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त 2022 तक के लिए बढ़ा दिया. अब माना जा रहा है कि केंद्रीय रक्षा सचिव अजय कुमार का कार्यकाल भी बढ़ाया जा सकता है क्यों कि उनका कार्यकाल भी 23 अगस्त 2021 को समाप्त हो रहा है. इस मामले में विशेष बात यह है कि अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल यदि नहीं बढ़ाया जाता तो वह सेवानिवृत्त हो जाते. जबकि केंद्रीय रक्षा सचिव अजय कुमार के पास उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अभी 1 साल से ज्यादा का कार्यकाल बचा हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल रक्षा सचिव के पद पर ही दोबारा बढ़ाया जा सकता है.

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में नाराजगी

केंद्र सरकार ने भले ही कैबिनेट सचिव और गृह सचिव का कार्यकाल एक 1 साल के लिए बढ़ा दिया हो लेकिन केंद्र सरकार के इस फैसले से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में खासी नाराजगी बताई जा रही है. इन वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि जब लोगों को एक ही पद पर कई सालों तक कार्यकाल बढ़ाया जाता रहेगा तो उनके जूनियर अधिकारियों को उस पद पर काम करने का मौका कब मिलेगा? या तो वे उसके पहले ही रिटायर हो जाएंगे या फिर किसी दूसरी जगह पर तैनात कर दिए जाएंगे जबकि हर आईएएस अधिकारी का सपना ऐसी जगहों पर तैनाती का होता है. ध्यान रहे कि कैबिनेट सचिव का पद आईएएस अधिकारियों का सपना होता है और यह पद आईएएस अधिकारियों में सर्वोपरि माना जाता है.

यह भी पढ़ें:
Opposition MPs March: विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक निकाला मार्च, सरकार पर लगाया जनता के मुद्दों पर चर्चा न करने का आरोप
OBC Reservation Bill: ओबीसी बिल पर क्रेडिट लेनी की होड़, सरकार ने बताया वंचितों का हक, तो विपक्ष ने कहा- देर कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget