एक्सप्लोरर

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर नहीं बिकेंगे पाकिस्तानी झंडे! केंद्र ने नोटिस देकर कहा- नहीं करेंगे बर्दाश्त

India Bans On Sale Pakistani Flag: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेजन और फ्लिपकार्ट पाकिस्तानी झंडे, लोगो और मग बेच रहे थे.

Pakistani Flag Sale Ban: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्र ने पाकिस्तानी झंडे की बिक्री पर रोक लगा दी है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने बुधवार (14 मई, 2025) को पाकिस्तानी झंडे और उससे जुड़े सामान की बिक्री को लेकर अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, यूबाय इंडिया और ईटीसी समेत प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किया.

केंद्रीय उपभोक्ता मामले और खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्लेटफॉर्म को ऐसी लिस्टिंग तुरंत हटाने और राष्ट्रीय कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, "सीसीपीए ने पाकिस्तानी झंडों और संबंधित सामान की बिक्री को लेकर अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट,यूबाय इंडिया, Etsy, द फ्लैग कंपनी और द फ्लैग कॉर्पोरेशन को नोटिस जारी किया है. इस तरह की असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया जाता है कि वे ऐसी सभी सामग्री को तुरंत हटा दें और राष्ट्रीय कानूनों का पालन करें."

सीएआईटी ने लिखी थी चिट्ठी

इससे पहले, अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी से भारत में संचालित ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर पाकिस्तानी झंडों और अन्य माल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था. केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी में, उद्योग ने लिखा कि पाकिस्तानी झंडे और माल को ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर देखा जा सकता है, जबकि भारत ने अपने दुश्मन के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने मंत्री गोयल को लिखे लेटर में कहा, "मैं एक ऐसे मामले पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करता हूं जो हमारी राष्ट्रीय भावना और संप्रभुता के मूल पर प्रहार करता है. यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी झंडे, लोगो वाले मग और टी-शर्ट अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खुलेआम बेचे जा रहे हैं."

उन्होंने कहा, "ये परेशान करने वाली स्थिति तब है, जब हमारे बहादुर सशस्त्र बल पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महत्व के मिशन ऑपरेशन सिंदूर में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं." उद्योग मंडल ने कहा कि ऐसे समय में जब हमारे सैनिक हमारे देश की रक्षा के लिए अद्वितीय साहस और बलिदान का प्रदर्शन कर रहे हैं, एक शत्रु देश का प्रतिनिधित्व करने वाली चीजों की बिक्री न केवल असंवेदनशील है, बल्कि पूरी तरह से अस्वीकार्य भी है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ गया है, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 नागरिकों की जान चली गई थी. जवाब में, भारतीय सेना ने 7 मई, 2025 की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकवादियों का सफाया हो गया.

ये भी पढ़ें: 'IAEA को सौंपी जाए पाकिस्तान के परमाणु बमों की निगरानी'- न्यूक्लियर धमकियों के बीच दुनिया से बोले राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget