एक्सप्लोरर

अब अवैध हथियार रखने और चलाने वालों की खैर नहीं, केंद्र सरकार ने की ये तैयारी

केंद्र सरकार अवैध हथियार संशोधन अधिनियम ला रही है जिसके तहत अवैध हथियारों के मामले मे सजा आजीवन कारावास तक करने का प्रावधान किया गया है. कैबिनेट ने ये बिल पास कर दिया है और संसद सत्र मे सरकार इसे पेश करने जा रही है.

नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ रहे गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार अवैध हथियार संशोधन अधिनियम ला रही है जिसके तहत अवैध हथियारों के मामले मे सजा आजीवन कारावास तक करने का प्रावधान किया गया है. कैबिनेट ने ये बिल पास कर दिया है और संसद सत्र मे सरकार इसे पेश करने जा रही है. नए कानून के तहत आम आदमी को रखने वाले हथियारो की संख्या में भी कमी की गई है और हथियार लाइसेंस रिनूवल करने की अवधि भी तीन साल से बढा कर पांच साल की जा रही है,.

पिछले कुछ महीनों में देश में कई जगह सरेआम गोली चलाने और हथियार बरामदगी के मामलों में तेजी आई है. इसी साल सितंबर में दिल्ली में ताबड़तोड़ 11 लोगों को गोलियां मार दी गई थी. जिसके बाद लग रहा था कि यूरोप की तर्ज पर दिल्ली मे भी गन कल्चर आम हो रहा है और आए दिन बरामद होने वाले अवैध हथियारों के जखीरें को देश भर मे जगह जगह पकड़ा जा रहा है. इन्हीं अवैध हथियारों के दम पर जरा जरा सी बात पर गोली चलाने का फैशन देश में हावी हो रहा है.

इन्हीं सब पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अवैध हथियार अधिनियम में संशोधन करने का फैसला किया, और अब जो कड़ा कानून लाया जा रहा है उसके लागू होने के बाद अवैध हथियार रखने के पहले अब आम आदमी को एक बार नहीं सौ बार सोचने पर मजबूर हो जाएगा. जिससे बढ़ते अपराधों में कमी आएगी. कैबिनेट ने जिस अधिनियम को पास किया है उसमे पहले से ज्यादा कड़ी सजाओं का प्रावधान किया गया है

अवैध हथियार के मामले में मिलने वाली सजा

अवैध हथियार बनाने वालो को आजीवन कारावास तक की सजा

अवैध हथियार अधिनियम में 5 और 10 साल की जगह 7 से 14 साल की सजा

शादी विवाह मे लापरवाही से फायरिंग करने पर भी सजा में बढोतरी

अवैध हथियारो के जरिए संगठित अपराध पर 10 साल से आजीवन कारावास की सजा

पुलिस सैन्य बल से हथियार छीनने पर 10 साल और आजीवन कारावास की सजा

इसके साथ ही अब आम आदमी के हथियार रखने पर भी पाबंदी की गई है और हथियार लाइसेंस के रिनूवल की अवधि भी तीन साल से बढा कर पांच साल करने का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बयान, कहा- लालू को अपने किए की सजा मिली

गोडसे विवाद: साध्वी प्रज्ञा को जेपी नड्डा ने किया तलब, दोपहर 12 बजे संसद में देंगी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget