एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बयान, कहा- लालू को अपने किए की सजा मिली

पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 2009 में मेरी पार्टी को तोड़ने का काम कर मुझे धोखा दिया था. लालू प्रसाद के जेल जाने पर रामविलास ने टिप्पणी की कि आज उन्हें उस धोखे की सजा मिल गई है, जो जैसा करता है वो वैसा पाता है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरूवार को लोजपा का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई से सांसद चिराग पासवान ने पार्टी के नए रणनीति पर चर्चा के साथ अपने प्रतिद्वंदियों पर निशाना साधा.

रामविलास पासवान ने अपने प्रतिद्वंदी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा. पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 2009 में मेरी पार्टी को तोड़ने का काम कर मुझे धोखा दिया था. लालू प्रसाद के जेल जाने पर रामविलास ने टिप्पणी की कि आज उन्हें उस धोखे की सजा मिल गई है, जो जैसा करता है वो वैसा पाता है. उन्होंने कहा कि आज मैंने सभी पिछड़े, अति पिछड़े, दलितों, महादलितों, और अन्य वर्गों के लिए जो किया है उसका फल मुझे मिल रहा है. मैंने लोगों के लिए अपना दिल बड़ा रखा तभी आज मेरा दल बड़ा है.

स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि हमारा मकसद 2020 का विधानसभा चुनाव नहीं है, हमारा लक्ष्य 2025 का चुनाव है. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के 21 राज्यो में सबसे अच्छा पानी मुंबई में है और दिल्ली में सबसे खराब पानी है. रामविलास पासवान ने इशारों-इशारों में दिल्ली के हालात के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को गुनहगार बताया.

वहीं चिराग पासवान भी विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अल्पसंख्यकों और यादव समाज को अपनी बपौती मान कर बैठे हैं लेकिन आज इन समाज के लोगों से जाकर पूछिये कि इन लोगों को समाज में एक अलग महत्व या फिर बढ़ावा देने का काम रामविलास पासवान ने किया है. साथ ही चिराग ने यह भी कहा कि विपक्ष हमेशा हमारे गठबंधन को तोड़ने की बात करता है लेकिन जिस पार्टी का अपना गठबंधन ठीक नहीं है वो दूसरे को तोड़ने की बात कैसे कर सकता है.

चिराग पासवान ने अपने पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जमकर तारीफ की और कहा कि आज वे राजनीति में 50 साल पूरे करने जा रहे हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने पार्टी को संभालते हुए इस मुकाम तक पहुंचाया है, इसके लिए मैं उन्हें दिल से सलाम करता हूं. चिराग ने कहा कि रामविलास पासवान एक ऐसे नेता हैं जिनके पूरे राजनीतिक कार्यकाल में कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा. आज संसद में बड़े और महान नेता बाबा भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर को लगवाने का काम रामविलास पासवान ने किया है.

चिराग ने राष्ट्रीय महिला आयोग की तर्ज पर युवाओं के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि जिस तरह आईएएस, आईपीएस कड़ी मेहनत कर, कंपटीशन की तैयारी कर बनते हैं उसी तरह से इंडियन ज्यूडिशियल सिस्टम में भी इस तरह का कंपटीशन होना चाहिए जिसके माध्यम से जजों की नियुक्ति हो. चिराग पासवान ने यह ऐलान किया कि आगामी 2020 विधानसभा चुनाव के पहले 14 अप्रैल को लोजपा गांधी मैदान में भव्य रैली का आयोजन करेगी. इस मौके पर चिराग अपने चाचा और समस्तीपुर के पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान को याद करते हुए भावुक हो गए.

महाराष्ट्र: सत्ता बंटवारे का नया फॉर्मूला सामने आया, कांग्रेस-NCP दोनों से बनेंगे डिप्टी सीएम- सूत्र

महाराष्ट्र में लड़ाई और गोवा में कांग्रेस-बीजेपी का मिलन, समझिए सत्ता का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget