एक्सप्लोरर

केंद्र ने राज्यों से महामारी के दौरान जमाखोरी पर पैनी नज़र रखने को कहा , लोगों से घबराहट में ज़रूरी सामानों की ख़रीद नहीं करने की अपील

केंद्र सरकार ने राज्यों से महामारी के दौरान जमाखोरी पर पैनी नज़र रखने को कहा है. लोगों से अपील करते हुए सरकार ने कहा है कि लोगघबराहट में ज़रूरी सामानों की ख़रीद न करें.

नई दिल्लीः जैसे जैसे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, सरकार के सामने महामारी से लड़ने के अलग अलग पहलुओं को दुरुस्त करने की चुनौती भी बढ़ रही है. महामारी के दौरान लोगों को खाने पीने की चीज़ों की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से सजग रहते हुए कई क़दम उठाने की नसीहत दी है. राज्यों से आवश्यक वस्तुओं की क़ीमत को काबू में रखने के लिए कठोर क़दम उठाने को कहा गया है.

ज़रूरी चीज़ों के दाम न बढ़ने दें

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग में अपर सचिव निधि खरे ने सभी राज्यों में इस विभाग से जुड़े प्रमुख सचिवों को एक पत्र लिखा है. पत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र लोगों को ज़रूरी सामानों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को कई अहम उपाय करने की सलाह दी गई है. दवा और खाना पीना जैसे आवश्यक वस्तु बेचने वाले दुकानों को धारा 144 की परिधि से बाहर रखने का सुझाव दिया गया है ताकि लोग आराम से ज़रूरी चीज़ें ख़रीद सकें. ये भी हिदायत दी गई है कि आवश्यक वस्तुओं की क़ीमत को बढ़ने नहीं दिया जाए. 

जमाखोरी पर रखें पैनी नजर

इसके लिए राज्यों को सलाह दी गई है कि खाद्य , सिविल सप्लाई , मापतौल , खाद्य सुरक्षा , स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन राज्य और ज़िले के स्तर पर किया जाए. इस संयुक्त टीम का मुख्य काम निगरानी और आदेश को सख़्ती से लागू करवाना होगा ताकि जमाखोरी और क़ीमत बढ़ाने जैसी कोशिशों पर काबू पाया जा सके. 

घबराहट में न करें ज़रूरी सामानों की ख़रीद

खरे ने सभी राज्यों से नागरिकों के बीच जागरूकता फ़ैलाने के लिए क़दम उठाने को कहा है जिससे लोग घबराकर खाने पीने और अन्य ज़रूरी सामान न ख़रीदें. उन्होंने राज्यों को जरूरी सामानों की आपूर्ति को लेकर ग्राहकों के लिये हेल्पलाइन भी स्थापित करने को कहा है ताकि वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें. सभी राज्यों से इस मामले में समीक्षा बैठक करने को भी कहा गया है.

दिल्ली देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहर बना, मुंबई को भी छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget