एक्सप्लोरर

आतंकवाद से सख्ती से निपटने की तैयारी में केंद्र, बन रहा है 'डोभाल प्लान'

जानकारी के मुताबिक घाटी में सक्रिय 240 आतंकियों में आधे से ज्यादा पाकिस्तानी हैं उन्हें खत्म करने के लिए नए सिरे से आपरेशन चलेगा.

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार कश्मीर में आतंकियों से बेहद सख्ती से निपटने की तैयारी कर रही है. इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की निगरानी में बेहद ठोस प्लान बनाया जा रहा है.

हमले के बाद कश्मीर दौरे से लौट कर आए सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने अपनी रिपोर्ट एनएसए डोभाल को सौंप दी है. जानकारी के मुताबिक सेनाध्यक्ष की रिपोर्ट में सुरक्षा में चूक की बात मानी गयी है और सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता करने की बात भी कही गयी है.

रिपोर्ट सौंपने के बाद देर रात तक आर्मी चीफ और एनएसए में लंबी बैठक हुई. आर्मी चीफ ने आतंकियों और अलगाववादियों के नेटवर्क तोड़ने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने को कहा है.

आतंक से निपटने के लिए पीएमओ से मिली खुली छूट घाटी में आतंक से निपटने और आतंकियों के खात्मे के लिए पीएमओ ने सेना और सुरक्षा बलों को खुली छूट दी है. इस छूट का असर भी दिख रहा है इस साल जनवरी से अब तक 105 आतंकी मारे गए हैं जिसमे लश्कर के 33, हिजबुल के 27 और बाकियों के बारे में ये साफ़ नहीं हो पाया है कि वो किस संगठन के थे.

जानकारी के मुताबिक घाटी में सक्रिय 240 आतंकियों में आधे से ज्यादा पाकिस्तानी हैं उन्हें खत्म करने के लिए नए सिरे से ऑपरेशन चलेगा. सेना लश्कर, जैश के पाकिस्तानी आतंकियों के स्थानीय लोगों से साठगांठ को तोड़ने और हिजबुल के आतंकियों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए नया प्लान बनाएगी.

नए प्लान पर यूनिफाइएड कमांड की बैठक में मुहर लगेगी सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर और श्रीनगर में सेना और सीआरपीएफ की क्रैक टीम तैनात की जायेगी. जिससे आतंकियों के बारे में ख़ुफ़िया इनपुट पर तत्काल ऑपरेशन चलाया जाए और आतंकियों को संभलने का मौका ना दिया जाए.

आर्मी ऑपरेशन के दौरान स्टोन पेल्टर्स से निपटने का जिम्मा स्टेट आर्म्ड पुलिस और सीआरपीएफ का है. आर्मी चीफ बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के बाद राज्य में मुख्यमंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा के तमाम मुद्दों पर चर्चा की और कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं.

  • देर शाम के बाद किसी भी टूरिस्ट वाहन को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी वहीं तय समय के बाद बाहर वाहन चलाने पर भी बैन.
  • सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा नेशनल हाइवे की जा रही निगरानी के समय को 7 बजे से बढ़ाते हुए 10 बजे कर दिया गया
  • अमरनाथ यात्रा पर जा रहे किसी भी वाहन को शाम 5 बजे के बाद दक्षिण कश्मीर के आमिर बाज़ार के पास से जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
  • अमरनाथ यात्रा के रुट पर इंटेलिजेंस नेटवर्क को पुख्ता करते हुए चौकसी बढ़ाने का फैसला किया गया.
  • अमरनाथ यात्रियों की मदद के लिए सुरक्षा के वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी, व्यक्तिगत तौर पर भी सुरक्षा में बढ़ोतरी की जायेगी.
  • श्राइन बोर्ड से ऑनलाइन स्लिप लेकर आने वाले प्राइवेट वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी.
  • सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी.
  • सेना और सभी एजेंसियां बिना रजिस्टर हुए वाहनों पर कड़ी नज़र रखेंगी.
  • अमरनाथ यात्रा के रुट पर आने वाले हर व्यक्ति की जांच अलग-अलग पोस्ट पर हो सकती है.

इतना ही नहीं सुरक्षा पुख्ता करते हुए यात्रा के रुट पर 10 सीआरपीएफ की कंपनियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है ताकि खतरे की सूरत में उन्हें तुरंत रवाना किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget