एक्सप्लोरर

J&K: पाकिस्तान की करतूत पर भड़के डिप्टी सीएम, कहा- सीज़फायर कभी एकतरफा नहीं हो सकता

पाकिस्तान ने आज सुबह एक बार फिर बगैर किसी उकसावे के इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी) पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान एएसआई सत्य नारायण यादव और कॉन्स्टेबल विजय कुमार पांडेय शहीद हो गए

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीज़फायर उल्लघंन की डिप्टी सीएम कवींद्र गुप्ता ने कड़ी आलोचना की है. कवींद्र गुप्ता ने कहा कि सीज़फायर कुछ नहीं होता हम इसे नहीं मानते, सीज़फाय़र कभी एकतरफा नहीं होता.

पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर उल्लंघन पर कवींद्र गुप्ता ने नारागजी जाहिर की. गुप्ता ने कहा, ''पाकिस्तान एक कायर देश है जिस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. हम पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीज़फायर उल्लंघन की निंदा करते हैं. हमने कहा है कि हम गोली नहीं चलाएंगे लेकिन उनकी ओर से गोली चलती है तो मुंहतोड़ जवाब देंगे.'' उन्होंने कहा कि हमारे जवान इस स्थित को संभालने में सक्षम हैं तो पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं.

ना'पाक' फायरिंग में आज शहीद हुए दो जवान पाकिस्तान ने आज सुबह एक बार फिर बगैर किसी उकसावे के इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी) पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान एएसआई सत्य नारायण यादव और कॉन्स्टेबल विजय कुमार पांडेय शहीद हो गए और 10 अन्य नागरिक घायल हो गए. शहीद दोनों बीएसएफ के जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. सत्य नारायण यादव देवरिया के रहने वाले हैं और वह 1987 से बीएसएफ में थे. वहीं विजय कुमार ने 2012 में बीएसएफ ज्वाइन किया था और वह फतेहपुर के रहने वाले थे.

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. सेना ने पाकिस्तान की कई पोस्ट को जबाह कर दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने अखनूर और परगवाल इलाके में सुबह भारी गोलीबारी की इसी दौरान दो जवानों की मौत हो गई.

पाकिस्तान की वादाखिलाफी पाकिस्तान ने ऐसे समय में गोलीबारी की है जब वह पिछले दिनों सीजफायर को लागू करने पर सहमत हुआ था. दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के प्रयास में संघर्ष विराम समझौते को पूरी तरह लागू करने पर 29 मई को सहमति जताई थी. बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तान ने 2003 के समझौते का ‘अक्षरशः’ पालन करने पर सहमत होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.'

सीज़फायर उल्लंघन: इस साल सबसे ज्यादा 23 जवान शहीद पाकिस्तान ने इस साल कम से कम 46 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. मोदी सरकार के कार्यकाल में इस साल सबसे ज्यादा 23 जवान शहीद हो चुके हैं. पिछले महीने सीमा पर पाकिस्तान ने ग्रामीणों को निशाना बनाया था. जिसकी वजह से सीमावर्ती इलाकों से हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget