एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस संकट पर बोलें CDS बिपिन रावत- सब्र बनाए रखना जरूरी, बेसब्र होने का समय नहीं

जनरल बिपिन रावत ने कहा, कोरोना वायरस ने बहुत सीमित संख्या में तीनों सेनाओं को प्रभावित किया है. यह अनुशासन और धैर्य ही है जिसने खतरे को फैलने से बचाया.

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि बतौर सेना कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं. कोरोना वायरस से आर्मी, नेवी और एयरफोर्स बहुत सीमित संख्या में प्रभावित हुई है. नेवी में जैसे ही केस का पता चला नेवी ने तुरंत प्रतिक्रिया की और ये सुनिश्चित किया कि संक्रमण आगे न फैले. जनरल रावत ने कहा, "सेना में अनुशासन बनाए रखना मुश्किल नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि हमें सब्र बनाए रखने की जरूरत है. हमने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, जिन लोगों को क्वॉरंटीन में रहने की जरूरत है वो क्वॉरंटीन में रहें, इसको लेकर बहुत सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं. जितनी भी मीटिंग, कांफ्रेंस हो रही हैं वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही हैं." "सख्ती से अनुशासन और सब्र को बनाए रखना जरूरी" चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने कहा, इस समय हमारे लिए सख्ती से अनुशासन और सब्र को बनाए रखना बहुत जरूरी है. हम जानते हैं कि जब देश में लॉकडाउन हो और लोगों को घर में रहने को कहा जाए तब वो बेसब्र हो जाते हैं. लेकिन ये बेसब्र होने का समय नहीं है. उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कोरोना वायरस से लड़ने में हमारे देश ने अच्छा किया है और हम आगे भी अच्छा करेंगे, जब तक कि हम समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशानिर्देशों का पालन करेंगे. अनुशासन और सब्र हमें इस बड़ी परेशानी पर जीत हासिल करने में मदद करेगा." "हमारे सभी लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर ली " जनरल रावत ने कहा, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे सभी लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर ली है इसलिए अगर कोई संक्रमित होता है तो हम उसका बहुत जल्दी पता लगा लेंगे और ये सुनिश्चित कर पाएंगे कि संक्रमण बढ़े स्तर पर न फैले. बता दें, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,990 नए मामले सामने आए हैं और 49 मौतें हुई हैं. कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 26,496 हो गई है. इसमें 19,868 एक्टिव केस हैं, 5804 लोग ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं. इस वायरस की वजह से 824 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं. ये भी पढ़ें- Coronavirus: देशभर में पिछले 24 घंटों में हुई 49 लोगों की मौत, अबतक 26496 लोग संक्रमित | राज्यवार आंकड़े Coronavirus: दुनियाभर में 2 लाख से ज्यादा लोग मरे, ब्रिटेन में भी मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंचा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget