एक्सप्लोरर

माफिया अतीक अहमद के बेटे पर सीबीआई ने कसा शिकंजा! उमर सहित अन्य आरोपियों पर भी तय होंगे आरोप

माफिया अतीक अहमद और उनके बेटे उमर को आज 2018 के एक मामले में सीबीआई कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. अतीक और उनके बेटे पर कृष्णा नगर के एक व्यापारी को अगवा करके मारपीट कराने का आरोप है.

Atique Ahmed: माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब सीबीआई ने उनके बेटे पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है. माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर को जेल से सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में ले जाया गया है. 

आज (7 अप्रैल) को अतीक, उनके बेटे उमर और अन्य आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे. इनके ऊपर आरोप हैं कि इन्होंने लखनऊ के कृष्णानगर निवासी कारोबारी मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल लेकर गए थे जहां पर इन्होंने उसकी काफी पिटाई की थी और उसके बाद उसके दस्तावेजों पर साइन करा लिया था.

साल 2018 में हुई इस वारदात की सीबीआई ने जांच की थी. सीबीआई कोर्ट इन आरोपियों की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर चुकी है. इससे पहले गुरुवार को अदालत ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी. शाइस्ता उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी हैं.

क्या है उमेश पाल हत्याकांड?
उमेश पाल की 24 फरवरी, 2023 को शाम करीब 5 बजे हत्या कर दी गई थी. इस घटना में उमेश पाल के दो सरकारी गनर राघवेंद्र सिंह और संदीप निषाद भी मारे गए थे. उमेश की हत्या के दूसरे दिन ही उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाना में अतीक अहमद, शाइस्ता परवीन, अशरफ, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अन्य नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण के 17 साल पुराने मामले में 28 मार्च, 2023 को एमपी/एमएलए अदालत ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान शौलत हनीफ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

अदालत ने अपहरण के इस मामले में अतीक अहमद के भाई अशरफ समेत सात आरोपियों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया था. इस मामले में कुल 11 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था जिनमें से एक अभियुक्त की मौत सुनवाई के दौरान हो गयी थी.

Andhra Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार ने ज्वाइन की बीजेपी, बोले- 'कांग्रेस की वही पुरानी कहानी, एक राजा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget