एक्सप्लोरर

रोटोमैक के मालिक कोठारी पर कसा शिकंजा, 3,700 करोड़ की गड़बड़ी के मामले में पूछताछ के लिए ले गई CBI

3700 करोड़ के बैंकिंग घोटाला मामले में बीते मंगलवार को सीबीआई रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. मामले में ईडी ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है जिसमें आरोपी कोठारी और परिवार के दो सदस्यों के देश से बाहर जाने पर रोक की बात है.

दिल्ली/कानपुर: 37,00 करोड रुपये के लोन फ्रॉड के मामले में बीते मंगलवार को सीबीआई विक्रम कोठारी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. वहीं इसी मामले को लेकर ईडी ने एक अलर्ट जारी किया है. इसमें विक्रम कोठारी और उनके परिवार के दो सदस्यों को संभवत: देश छोड़कर बाहर जाने से रोकने के लिए ज़मीन, पानी और हवाई से जुड़े सभी रूट्स को नोटिफाइ किया है.

रोटोमैक घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी का अडानी से रिश्तेदारी का वायरल सच

सीबीआई और ईडी के बाद अब आयकर विभाग (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) ने रोटोमैक ग्रुप और उसके प्रमोटरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. उनके खिलाफ कथित टैक्स चोरी की जांच के मामले में 11 बैंक खातों में लेन-देन को रोक दिया गया है. उत्तर प्रदेश में अलग-अलग बैंक शाखाओं में उनके खातों पर बीते सोमवार की रात लेनदेन पर रोक लगाई गई.

कलम बेचकर देश के सात बैंको को चूना लगाने वाले विक्रम कोठारी की पूरी कहानी

शुरुआती कार्रवाई करीब 85 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स की मांग को ध्यान में रखकर की गई है. विभाग ने पिछली जनवरी में ग्रुप के तीन खातों में लेन-देन पर रोक लगाई गई थी. सीबीआई और ईडी उस मामले की जांच कर रही है जिसमें सात बैंकों समूहों ने कानपुर के रोटोमैक ग्रुप को 3,695 करोड़ रूपये के कर्ज दिया था. मामले बैंक से पैसे लेने के बाद उससे धोखाधड़ी करने का है.

पांच साल में फ्रॉड से बैकों को हुआ 70,000 करोड़ का नुकसान, हर महीने 382 फ्रॉड होते हैं

सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा से मिली शिकायत पर रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशक विक्रम कोठारी, उनकी पत्नी साधना कोठारी, बेटे राहुल कोठारी और अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और सोमवार को छापेमारी भी की थी. जानकारी है कि सीबीआई कोठारी को पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ लेकर गई है. लेकिन ये साफ नहीं हुआ है कि आरोपी को कहां लेकर जाया गया है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि क्या उसे दिल्ली लाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget