एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy: सीबीआई के एक्शन पर बोले मनीष सिसोदिया- मैं जांच के खिलाफ नहीं, गुजरात भी जाए एजेंसी

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हर कोई 2024 में अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहता है. दिल्ली के सीएम देश में विकल्प के तौर पर उभर रहे हैं, लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल को देश के नेतृत्व का मौका दिया जाना चाहिए.

Manish Sisodia CBI Raid: दिल्ली (Delhi) में आबकारी नीति (Excise Policy) में कथिक भ्रष्टाचार को लेकर पिछले दो दिनों से सीबीआई दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से पूछा कि हम उनके द्वारा की जा रही जांच के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सीबीआई को इसकी भी जांच करनी चाहिए कि ‘मद्य निषेध’ वाले गुजरात में आखिर जहरीली शराब पीने से लोग क्यों मर रहे हैं ?

उन्होंने कहा कि केंद्र को जांच करनी चाहिए कि आबकारी नीति के क्रियान्वयन से ठीक पहले इस पर पूर्व उपराज्यपाल के रुख को बदलने की साजिश के पीछे कौन था?  उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल और मुख्य सचिव की आपस में मिलीभगत है.

'अरविंद केजरीवाल को मिले देश चलाने का मौका'
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हर कोई 2024 में अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री देश के विकल्प के तौर पर उभर रहे हैं, लोग कहने लगे हैं कि अरविंद केजरीवाल को देश का नेतृत्व करने का मौका दिया जाना चाहिए. इसके अलावा सिसोदिया ने सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था और उसके कुछ दिन बाद ही वहां पर सड़क धंस गई, सरकार को इसकी भी जांच करनी चाहिए. 

'सीबीआई ने जारी किया है लुकआउट नोटिस'
वहीं रविवार को अपनी आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. हालांकि अधिकारियों ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ने किसी आरोपी के खिलाफ ‘फिलहाल’ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है.

इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि वह हर सुबह सीबीआई-ईडी (CBI-ED) का खेल खेलती है. वहीं बीजेपी  (BJP) ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घबराए हुए हैं क्योंकि घोटाले की जड़ें उनके दरवाजे तक जाती है. बीजेपी ने साथ ही जोर दिया कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक सहित कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.

India Heavy Rain: हिमाचल समेत इन राज्यों में बारिश और बाढ़ से तबाही, 50 लोगों की मौत, कई लापता

 Japan: कोविड पॉजिटिव हुए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget