एक्सप्लोरर

सीबीआई ने नीरव मोदी का अलीबाग स्थित फार्महाउस किया सील

अधिकारियों ने बताया कि इस फार्म हाउस में पांच कमरों का एक बंगला, एक बड़ा स्विमिंग पूल, एक सिनेमा घर और एक लाइब्रेरी है. यह बंगला 12,000 वर्गफुट में फैला है.

नई दिल्ली: सीबीआई ने आज हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई के पास अलीबाग स्थित एक फार्महाउस को सील कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि अरब सागर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित इस फार्महाउस को नीरव मोदी ने 2004 में 32 करोड़ रुपये में खरीदा था. यहां पर वह अपने ग्राहकों के लिए विशेष पार्टियां रखता था जहां वह अपना महंगा आभूषण संग्रह उन्हें दिखाता था.

अधिकारियों ने बताया कि इस फार्म हाउस में पांच कमरों का एक बंगला, एक बड़ा स्विमिंग पूल, एक सिनेमा घर और एक लाइब्रेरी है. यह बंगला 12,000 वर्गफुट में फैला है. यह फार्महाउस मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में स्थित है. सीबीआई को इस बंगले के बारे में नीरव मोदी से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद पता चला है. उसने कल ही मोदी के ठिकानों पर छापे मारने शुरु किए थे.

सीबीआई ने इस फार्महाउस को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया है. इसी बीच सीबीआई ने कहा कि नीरव मोदी के पास अवैध रुप से दो पासपोर्ट होने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चौकसी की कंपनियों पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 11,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप हैं. इस संबंध में वह सीबीआई समेत कई जांच एजेंसियों के रडार पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget