एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case: संदेशखाली पहुंची CBI, पीड़ितों के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

CBI Investigation: कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीते हफ्ते ही सीबीआई को संदेशखाली मामले की जांच करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने सीबीआई को जांच कर अदालत में रिपोर्ट देने को कहा है.

CBI Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल का उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली पिछले कई महीने से सुर्खियों में है. इस मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भूमि विवाद, मारपीट और महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण के मामले में संदेशखाली के 5 पावरफुल असरदार लोग और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि हाई कोर्ट ने जो आदेश दिया था कि संदेशखाली के लोग अब सीधा सीबीआई को किसी भी मामले की शिकायत कर सकते हैं, जिसके बाद सीबीआई ने अपनी ईमेल आईडी संदेशखाली के लोगों के लिए जारी की थी. हालांकि, इसके बाद से ही सीबीआई को कई शिकायतें आईं थीं. वहीं, सीबीआई ने इन शिकायतों में से अब पहला केस दर्ज कर लिया है.

सीबीआई ने शुरू की जांच-पड़ताल

सीबीआई टीम के सूत्रों का कहना है कि हमने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध और जमीन कब्जाने के मामले की जानकारी ली और पीड़ितों के बयान दर्ज किए. दरअसल, कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीते हफ्ते ही सीबीआई को संदेशखाली मामले की जांच करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने सीबीआई को जांच कर अदालत में जांच रिपोर्ट देने को कहा है. टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों पर संदेशखाली में लोगों की जमीन कब्जाने और महिलाओं का यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है.

फिलहाल, टीएमसी नेता शाहजहां शेख समेत अन्य आरोपी अभी जेल में बंद हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली के आरोपों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि संदेशखाली में यदि यौन उत्पीड़न के आरोप एक प्रतिशत भी सही हैं तो यह बेहद शर्मनाक स्थिति होगी. इस मामले का संज्ञान लेकर हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को भी फटकार लगाई थी.

क्या है मामला?

गौरतलब है कि बीते 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की टीम जब राशन घोटाले के मामले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी, उस दौरान ईडी की टीम पर शाहजहां शेख के गुंड़ों का हमला हुआ था, जिसमें कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे. हालांकि, इस घटना के बाद से ही टीएमसी नेता शाहजहां शेख फरार चल रहा था.

उसी दौरान संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण और लोगों की जमीन कब्जाने के मामले का भी खुलासा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया था. 

ये भी पढ़ें: Ahmedabad-Mumbai Bullet Train: अब बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में आई तेजी, गुजरात में दूसरा स्टील ब्रिज लॉन्च, जानें क्यों है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget