एक्सप्लोरर

CBI Raid: रांची में CBI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 79 लाख बरामद

Ranchi News: रांची में CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए MES के दो अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ा. छापेमारी में लाखों की नकदी व अहम डॉक्यूमेंट्स मिले, घूसखोरी नेटवर्क की आशंका.

Bribery Case: केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने रांची में बड़ी कार्रवाई करते हुए सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (MES) के गैरीसन इंजीनियर साहिल रतुसरिया और उनके ऑफिस के कैशियर फिलिप जाल्को को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. इन पर 40,500 रुपये की घूस मांगने और लेने का आरोप है.

गुरुवार (20 मार्च) को CBI की टीम ने इन दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद उनके घर और दफ्तरों की तलाशी ली. इस दौरान गैरीसन इंजीनियर साहिल रतुसरिया के घर से करीब 79.50 लाख नकद, बैंक खातों से जुड़े अहम डॉक्यूमेंट्स और कई कागजात बरामद किए गए.

चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी

CBI ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार (21 मार्च) को रांची की विशेष अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उन्हें 4 दिन (21 मार्च से 24 मार्च) की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. अब जांच एजेंसी ये पता लगाने में जुटी है कि यह रिश्वतखोरी का एकलौता मामला है या फिर किसी बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क का हिस्सा है.

गुप्त जानकारी से हुआ खुलासा

सूत्रों के अनुसार CBI को गुप्त जानकारी मिली थी कि MES के अधिकारी सरकारी ठेके देने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं. इसके बाद जांच एजेंसी ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. साहिल रतुसरिया के घर से मिली नकदी ये इशारा करती है कि यह घूसखोरी का खेल लंबे समय से चल रहा था.

भ्रष्टाचार पर CBI की कड़ी नजर

गैरीसन इंजीनियरिंग सेवा (MES) भारतीय सेना के लिए अहम निर्माण कार्य करती है ऐसे में इसमें भ्रष्टाचार गंभीर चिंता का विषय है. CBI अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल हैं. सरकारी ठेकों में रिश्वतखोरी को लेकर सरकार पहले ही सख्त रुख अपना चुकी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget