एक्सप्लोरर

CBI on bribe: रिश्वतखोरी के मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, NSSO का अधिकारी गिरफ्तार

CBI on bribe: अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस घोटाले में कोई और अधिकारी तो शामिल नहीं है.

CBI on bribe: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नेशनल स्टैटिस्टिकल सर्वे ऑफिस (NSSO) बेलापुर, नवी मुंबई के एक वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इस अधिकारी ने वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries - ASI) रिटर्न भरने में मदद के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. यह रकम G-Pay के जरिए उसकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराई गई.

क्या है पूरा मामला?
CBI ने 10 फरवरी 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था. शिकायतकर्ता भांडुप स्थित एक निजी कंपनी का निदेशक है, जबकि उसके पिता भायखला में एक अन्य निजी कंपनी के मालिक हैं. दोनों कंपनियां प्लास्टिक फाइल और फोल्डर के निर्माण का काम करती हैं. शिकायतकर्ता को (1 अक्टूबर, 2024), (26 नवंबर, 2024) और (24, दिसंबर 2024) को कुल 9 नोटिस मिले थे, जिसमें वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) रिटर्न दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे. आरोप है कि NSSO के वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी और रिटर्न भरने में मदद करने का वादा किया. जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो अधिकारी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया.

पत्नी के खाते में मंगवाई रिश्वत, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा
शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम G-Pay के जरिए आरोपी अधिकारी की पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाई गई. इस लेनदेन के बाद CBI ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया.

कोर्ट ने भेजा पुलिस कस्टडी में
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

CBI की जांच जारी
CBI अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस घोटाले में कोई और अधिकारी तो शामिल नहीं है.

CBI की सख्ती से बढ़ रही गिरफ्तारियां
CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस रही है. हाल ही में कई मामलों में सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आम जनता से अपील की गई है कि अगर कोई अधिकारी उनसे रिश्वत मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना CBI को दें.

ये भी पढ़े:

'PAK सीमा के पास उद्योगपति को दी जमीन', मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget