एक्सप्लोरर

CBI Director: डीके शिवकुमार ने जिन्हें कहा था ‘नालायक’, वही बनने जा रहे हैं सीबीआई के डायरेक्टर, जानिए प्रवीण सूद के बारे में

Karnataka DGP Praveen Sood: प्रवीण सूद को सीबीआई का अगला डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. 25 मई को वो अपना पदभार संभालेंगे. कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार से उनका 36 का आंकड़ा रहा.

CBI Director Praveen Sood: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस पार्टी की हो रही है. इसके साथ ही एक नाम और है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. वो नाम है प्रवीण सूद. दरअसल, कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का अगला डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. राज्य में कांग्रेस के बहुमत आने के बाद केंद्र सरकार ने रविवार (14 मई) को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया.

शनिवार (13 मई) की शाम को नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए एक हाईलेवल मीटिंग हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी शामिल हुए. बैठक में सीबीआई का नया डायरेक्टर चुनने के लिए नामों पर चर्चा की गई और बाद में प्रवीण सूद के नाम पर मुहर लगा दी गई.

डीके शिवकुमार ने प्रवीण सूद के कहा 'नालायक'

इसके अलावा, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का सेहरा जिसके सिर पर बांधा जा रहा है, डीके शिवकुमार ने प्रवीण की भरपूर आलोचना की थी. डीके शिवकुमार ने उन्हें ‘नालायक’ तक कह दिया था. शिवकुमार ने कहा था कि हमारे DGP इस पद के लायक नहीं हैं. वह तीन साल से DGP हैं, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं. उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए.

शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि सूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 25 केस दर्ज किए, लेकिन बीजेपी नेताओं पर एक भी केस दर्ज नहीं किया. हमने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है. उन्होंने प्रवीण सूद की गिरफ्तारी की मांग की थी. शिवकुमार ने कहा था कि चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो सूद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अधीर रंजन चौधरी ने किया विरोध

1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद दो साल तक इस पद पर रहने वाले हैं. हालांकि मई 2024 में उनकी रिटायरमेंट होना था लेकिन इस नियुक्ति के बाद उनका कार्यकाल मई 2025 तक के लिए बढ़ गया है. वो 25 मई को सीबीआई के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल की जगह लेंगे. इस पद के लिए प्रवीण सूद के साथ-साथ मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के अलावा फायर सर्विस, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स के डीजी ताज हसन का नाम भी शामिल था.

प्रवीण सूद के नाम का विरोध कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया. जो इस बैठक में भी शामिल थे. लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि वो आईपीएस अधिकारियों के उस पूल का हिस्सा नहीं थे जो केंद्र में डीजीपी पद की सेवाएं दे सके.

ये भी पढ़ें: Next CBI Director: कौन हैं सीबीआई के नए निदेशक प्रवीण सूद? 5 प्वांट्स में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget