एक्सप्लोरर

बिटकॉइन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, देशभर में 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

CBI Raids: सीबीआई ने इससे पहले दिल्ली, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान सहित सात राज्यों के 10 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है.

CBI Raids: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बिटकॉइन घोटाले के सिलसिले में देशभर में 60 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, पुणे, कोल्हापुर सहित कई राज्यों में की गई. इस कार्रवाई का उद्देश्य उन लोगों को पकड़ना है, जो बिटकॉइन के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं.

क्या है मामला?

सीबीआई ने पाया कि कुछ लोग बिटकॉइन में निवेश पर अधिक लाभ का वादा करके लोगों को फंसा रहे थे. वे सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से अपनी योजनाओं का प्रचार कर रहे थे. इन योजनाओं में निवेशकों से पैसे लेकर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता था, ताकि धन के स्रोत को छुपाया जा सके. जांच में पता चला कि इन योजनाओं के माध्यम से 350 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है. 

अब तक कहां-कहां हुई छापेमारी?

सीबीआई ने इससे पहले दिल्ली, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान सहित सात राज्यों के 10 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है. इस दौरान 34.2 लाख रुपये नकद, 38,414 अमेरिकी डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी, सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन हार्ड डिस्क, 10 पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए. 

कैसे करते थे धोखाधड़ी?

आरोपी लोग सोशल मीडिया पर पोंजी योजनाओं का प्रचार करते थे. वे निवेशकों को बिटकॉइन में निवेश करने पर उच्च रिटर्न का वादा करते थे. निवेशकों से प्राप्त धनराशि को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर उसके स्रोत को छुपाया जाता था. इस तरह की गतिविधियां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जैसे नियामक प्राधिकरणों की अनुमति के बिना संचालित हो रही थीं. 

पिछले मामलों की कड़ी

यह पहली बार नहीं है जब सीबीआई ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े घोटालों पर कार्रवाई की है. पिछले महीने भी सीबीआई ने 350 करोड़ रुपये के क्रिप्टो पोंजी घोटाले में सात राज्यों में तलाशी ली थी. इस दौरान सैकड़ों निवेशकों से उनकी गाढ़ी कमाई लूट ली गई थी. सीबीआई की यह कार्रवाई क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को रोकने और दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें- शेख हसीना के तख्तापलट में शामिल रहे छात्र नेता का यूनुस सरकार को बड़ा झटका, दिया इस्तीफा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget