एक्सप्लोरर

CBI Arrests Engineer: बिल पास करने के बदले इंजीनियर ने मांगी 5 फीसदी की रिश्वत, CBI ने रंगे हाथों दबोचा

CBI Arrests Engineer: सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद इंजीनियर के कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. यह छापेमारी ग्वालियर और यूपी के संत कबीर नगर इलाकों में की गई.

CBI Arrests Engineer:  सीबीआई (CBI) ने इंजीनियर (Engineer) धनंजय प्रसाद चतुर्वेदी को 50 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि चतुर्वेदी ने किए गए काम का बिल पास करने के बदले 5% की रिश्वत मांगी थी. गिरफ्तारी के बाद मारे गए छापों के दौरान उसके ठिकानों से 9 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा की रकम और नोएडा (Noida) और लखनऊ (Lucknow) में प्लॉट (Plot) के दस्तावेज (Documents) मिले हैं.

सीबीआई के मुताबिक यह गैरिसन इंजीनियर मध्य प्रदेश की ग्वालियर स्थित मुरार कैंटोनमेंट में तैनात था. सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसने कैंटोनमेंट से जुड़ी इमारतों में स्पेशल रिपेयर का काम किया था साथ ही कवर्ड शैड आदि भी डाले थे. उसके काम का कुल 84 लाख रुपया का बिल बना था. उसने अपने काम के बदले मिलने वाले पैसे के बिल को जब गैरिसन इंजीनियर के यहां पास होने के लिए लगाया तो इंजीनियर ने उससे कुल राशी का 5% रिश्वत देने को कहा.

शिकायतकर्ता का आरोप- मुझे धमकी दी गई
आरोप के मुताबिक शिकायतकर्ता से कहा गया कि उसे कुल राशि का 5% (4 लाख 20 हजार रुपए) रिश्वत देनी होगी. यह भी आरोप है कि जब शिकायतकर्ता ने यह रिश्वत की रकम देने में आनाकानी की तो उसे धमकी दी गई कि उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर सीबीआई ने इस मामले की आरंभिक जांच की और जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य पाए जाने पर विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. इस मुकदमे के बाद 50 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे गैरिसन इंजीनियर धनंजय प्रसाद चतुर्वेदी को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

सीबाआई ने की इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी
सीबीआई (CBI) के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद उसके कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. यह छापेमारी ग्वालियर (Gwalior) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) इलाकों में की गई. इस दौरान उसके पास से 9 लाख 60 हजार रुपए की नगदी के साथ-साथ उसके लखनऊ और नोएडा स्थित प्लाट के दस्तावेज भी बरामद हुए.

सीबीआई (CBI) को शक है कि यह प्लॉट (Plots) आदि संभवत रिश्वत की रकम से खरीदे गए होंगे. गिरफ्तार इंजीनियर को सीबीआई की विशेष कोर्ट (Special CBI Court) के सामने पेश किया जाएगा मामले की जांच जारी है.

यह भी पढें:

Ayodhya Crime News: फ्लाइट से सफर और देश के कई हिस्सों में वारदात, महिलाओं के इस गैंग के बारे में जान हो जाएंगे हैरान

Mika Singh: सिद्धू मोसेवाला को लेकर मीका सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब से मिल रही थी जान से मारने की धमकियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget