एक्सप्लोरर

दिल्ली शराब नीति मामले में CBI का बड़ा एक्शन, के कविता को किया गिरफ्तार

K Kavitha Arrested: दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता की मुश्किलें बढ़ सकती है.  

K Kavitha Arrested: सीबीआई ने दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को गुरुवार (11 अप्रैल, 2024) को गिरफ्तार कर लिया. कविता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

कोर्ट ने मंगलवार (9 अप्रैल, 2024) को ही भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी. उन्हें न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया था. 

इससे पहले कोर्ट ने सोमवार (8 अप्रैल) को भी कविता को अंतरिम जमानत देने से हुए भी मना करते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास किया है. इसके अलावा सबूत को भी नष्ट करने की कोशिश की गई है. ऐसे में उन्हें राहत दी जाती है तो वो ऐसा आगे भी कर सकती हैं. 

दरअसल, ईडी ने आरोप लगाया है कि के कविता दिल्ली आबकारी नीति मामले में शामिल साउथ ग्रुप की सदस्य हैं. 

ईडी ने क्या दावा किया है? 
ई़डी ने कहा है कि के कविता उस साउथ ग्रुप की अहम सदस्य हैं जिन पर शराब लाइसेंस में बड़ा हिस्सा पाने के लिए दिल्ली के सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (AAP) को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है. 

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया है कि शराब नीति बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार हुआ है.

ईडी ने मामले में AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता करार देते हुए कहा कि इसमें पार्टी के कई नेता और मंत्री भी शामिल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए के कविता और AAP ने कहा कि राजनीतिक बदले की भावना के तहत ये सब किया जा रहा है. 

के कविता और AAP ने क्या कहा है?
के कविता कई बार पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा चुकी है कि परेशान करने के लिए ये सब किया जा रहा है. वहीं AAP की नेता आतिशी ने हाल ही में कहा था कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव को देखते हुए गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy: सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया था सही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget