एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: बैंक गारंटी देने वाले शेट्टी का कबूलनामा, 'LOU जारी करने के बदले मिलती थी रिश्वत'

शनिवार को सीबआई ने पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी, मनोज खरात समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों को 14 दिन की सीबीआई रिमांड में दिया गया है.

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक में हुए साढ़े 11 हजार करोड़ के घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है. कल गिरफ्तार किए गए पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने कबूल किया है कि उसे LOU (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) जारी करने के बदले रिश्वत मिलती थी और एलओयू के अमाउंट के आधार पर परसेंटेज फिक्स था. सीबीआई से पूछताछ में गोकुलनाथ शेट्टी ने ये खुलासा किया है.

आपको बता दें कि गोकुलनाथ शेट्टी वही अधिकारी है जिसने बैंक गारंटी दी थी.

शेट्टी ने पूछताछ के दौरान कुछ और बैंक अधिकारियों के शामिल होने की बात कही. बयान के आधार पर सीबीआई इन अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाने जा रही है.

सीबीआई ने शनिवार आधी रात में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से घंटों पूछताछ की. इनकी पूछताछ के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक से अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. सीबीआई तीनों को उसी ब्रांच में लेकर पहुंची जहां घोटाला हुआ.

शनिवार को सीबआई ने पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी, मनोज खरात समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों को 14 दिन की सीबीआई रिमांड में दिया गया है.सीबीआई तीनों को मुंबई में पीएनबी की ब्रैंडी हाउस ब्रांच में लेकर गई.

तीनों आरोपियों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई. पूछताछ के आधार पर बैंक से कई दस्तावेज भी जब्त किए गए. फिलहाल सीबीआई के राडार पर पीएनबी के 6 और कर्मचारी हैं.

क्या है पीएनबी घोटाला

देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े फ्रॉड में से एक पंजाब नेशनल बैंक के 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद डायमंड किंग नीरव मोदी और गीतंजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी के खिलाफ सीबीआई की तरफ से शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है.

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी इस घोटाले का मुख्य आरोपी है और उसे देखते ही पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है. विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट निलंबित कर दिया है और इनके विदेश के आउटलेट्स पर भी कारोबार न करने का आदेश दिया जा चुका है.

ये भी जानना जरूरी है

इस घोटाले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि साढ़े 11 हजार करोड़ का पूरा घोटाला एनडीए के समय में ही हुआ है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने इस आरोप के पक्ष में कई दस्तावेज भी जारी किए हैं.

घोटाले की दूसरी बड़ी बात ये है इसमें शामिल आरोपी- नीरव मोदी और मेहुल चौकसी फरार हैं. नीरव यूरोप और मेहुल चौकसी अमेरिका में छिपा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget