एक्सप्लोरर

केस बंद करने के लिए घूस मांगने के आरोप में CBI ने ED स्टाफ समेत 2 को किया गिरफ्तार

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें प्रवर्तन निदेशालय बेंगलुरु कार्यालय में काम करने वाला एमटीएस कर्मचारी डी चंकेशावलु और वीरेश कुमार नाम का प्राइवेट शख्स शामिल है.

प्रवर्तन निदेशालय में चल रही कथित शिकायतों को बंद करने के बदले 2 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय के एक कर्मचारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. ऐसा आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय के कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के घर पर कथित तौर पर छापेमारी भी की थी. सीबीआई ने गिरफ्तार दोनों लोगों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें प्रवर्तन निदेशालय बेंगलुरु कार्यालय में काम करने वाला एमटीएस कर्मचारी डी चंकेशावलु और वीरेश कुमार नाम का प्राइवेट शख्स शामिल है. सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय में काम करने वाले एमटीएस कर्मचारी ने उससे बेंगलुरु के एक होटल में संपर्क स्थापित किया था.

इस दौरान उसने अपना परिचय प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी के रूप में देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें हैं. आरोप है कि इन शिकायतों को बंद किए जाने के बदले उसने दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी. यह भी आरोप है कि प्रवर्त्त्तन निदेशालय के आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता की घर की भी तलाशी ली.

सीबीआई को मिली शिकायत के मुताबिक इसके बाद शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपी कर्मचारी को 6 लाख रूपये दिए जाने की रजामंदी की, जिसे आरोपी कर्मचारी ने एक दूसरे जगह पर लेकर आने को कहा. जब शिकायतकर्ता वहां पहुंचा तो उसे वहां एक प्राइवेट आदमी मिला. इस पर शिकायतकर्ता ने प्राइवेट आदमी से कहा कि क्योंकि उसे पैसे देने हैं, लिहाजा आरोपी अधिकारी की भी उपस्थिति जरूरी है. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर प्रवर्तन निदेशालय के आरोपी कर्मचारी समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है. सीबीआई जानना चाहती है कि प्रवर्तन निदेशालय के उक्त कर्मचारी के पास उक्त व्यक्ति के खिलाफ संवेदनशील शिकायतें कहां से आई थी?  क्या उसके साथ कुछ और अधिकारियों कर्मचारियों की भी मिलीभगत है? इसके पहले भी क्या उसने कुछ और लोगों से इसी तरह से पैसे वसूले हैं? सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के दूसरे कर्मचारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: सरकार ने संसद में कहा- सीबीआई के पास 588 मामलों की जांच एक साल से ज्यादा समय से लंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget