एक्सप्लोरर

मुंबई में CBI की कार्रवाई! रेलवे स्टेशन मास्टर 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

CBI Action On Bribe: CBI ने कहा कि इस मामले की जांच अभी जारी है और संभावना है कि आरोपी के खिलाफ और भी सबूत सामने आ सकते हैं.

CBI Action: मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई (CBI) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पर रेलवे स्टेशन की पार्किंग ठेकेदार से हर महीने घूस मांगने और उसे परेशान करने का आरोप है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने स्टेशन मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया और ट्रैप बिछाकर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. यह कार्रवाई 11 मार्च 2025 को की गई.

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता एक निजी कंपनी की तरफ से मुलुंड रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का काम संभाल रहा था. आरोप है कि फरवरी 2025 में स्टेशन मास्टर उसके पास आया और हर महीने 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने लगा. उसने कहा कि अगर उसे हर महीने घूस दी जाए तो वह शिकायतों को नजरअंदाज करेगा और पार्किंग का काम सुचारू रूप से चलने देगा.

रिश्वत न देने पर ठेकेदार को परेशान किया

शिकायतकर्ता ने जब रिश्वत देने से मना कर दिया तो स्टेशन मास्टर ने दो बार उस पर जुर्माना लगाया और उसे परेशान किया. इसके बाद बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 9,000 रुपये प्रति माह तय हुई.

झाड़ू लगाने वाले कर्मचारी के जरिए ली जा रही थी रिश्वत

CBI को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो उसने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. स्टेशन मास्टर ने पैसे सीधे न लेकर स्टेशन के ही एक सफाईकर्मी (स्वीपर) के जरिए रिश्वत ली. जैसे ही उसने पैसे लिए, CBI ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

जांच जारी और भी खुलासे हो सकते हैं

CBI ने कहा कि इस मामले की जांच अभी जारी है और संभावना है कि आरोपी के खिलाफ और भी सबूत सामने आ सकते हैं. रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

रेलवे में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं

रेलवे में भ्रष्टाचार के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. कई बार स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर और अन्य अधिकारी अवैध तरीके से पैसे कमाने की कोशिश करते हैं. ठेकेदारों और छोटे व्यवसायियों से रिश्वत मांगने की घटनाएं आम हैं. इससे न सिर्फ रेलवे की छवि खराब होती है, बल्कि यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है.

प्रशासन की अपील

CBI और रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत शिकायत करें. भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना के बाद रेलवे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि CBI इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है.

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में 54,400 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों एएसआई को CBI ने किया गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget