एक्सप्लोरर

Caste Census: जातीय जनगणना पर बिहार में घमासान, सीएम नीतीश कुमार के इन कदमों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन!

Caste Census Issue: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जातीय जनगणना को लेकर कहा कि इस बार सभी पार्टियों की बैठक करके और निर्णय लेकर कैबिनेट के माध्यम से इसको मंजूरी दी जाएगी.

Caste Census Issue: जातीय जनगणना के मुद्दे पर बिहार में जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) की राह अलग अलग नजर आ रही है और अटकलें लग रही हैं कि जातीय जनगणना (Caste Census) का मुद्दा बीजेपी जेडीयू की दोस्ती को अदावत में बदल सकता है. 27 मई को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू के विधायकों की 27 मई तक पटना से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है. इस पहल में आरजेडी नीतीश के सुर में सुर मिला रही है और जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक को तेजस्वी की जीत बता रही है. दूसरी तरफ बीजेपी की नीति पूरे मुद्दे पर वेट एंड वॉच की है.

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि हमलोग शुरू से ही जातीय जनगणना कराना चाहते हैं. बिहार विधानसभा ने इसको लेकर दो बार प्रस्ताव पारित किया है. नीतीश ने कहा कि इस बार सभी पार्टियों की बैठक करके और निर्णय लेकर कैबिनेट के माध्यम से इसको मंजूरी दी जाएगी और इस पर काम शुरू किया जायेगा, यही इसका तरीका है.

उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी दल के लोगों के साथ चर्चा हो रही है. एक बार बैठक हो जायेगी तो अच्छा होगा, बैठक में सबकी राय ली जायेगी कि कैसे और बेहतर ढंग से इसे किया जाय.

बीजेपी क्या बोली?
जातीय जनगणना पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी कभी जातीय जनगणना के विरुद्ध नहीं रही, इसलिए इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा और विधान परिषद से दो बार पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव में बीजेपी भी शामिल रही.  जब इस मांग को लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गया, तब उसमें बिहार से वरिष्ठ मंत्री जनक राम और झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी शामिल हुए. 

उन्होंने आगे कहा, ''केंद्र सरकार ने सबकी राय पर सम्मानपूर्वक विचार करने के बाद व्यावहारिक कारणों से जातीय जनगणना कराने में असमर्थता प्रकट की है.''

कल सीएम नीतीश कुमार राजगीर दौरे पर हैं और इतिहास गवाह है जब नीतीश राजगीर जाते हैं तो सियासी भूचाल लाते हैं. 2017 में जब नीतीश गठबंधन से बाहर हुए थे तो उससे ठीक पहले वो कुछ दिनों के लिए राजगीर दौरे पर थे.

2017 में जब IRCTC घोटाले में लालू राबड़ी के घर छापेमारी हुई थी तो भ्रष्टाचार की आंच तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तक पहुंची थी और इस को आधार बनाकर नीतीश ने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बना ली थी. वक्त ने फिर करवट ली है सीबीआई भ्रष्टाचार के मामले में फिर लालू के घर पहुंची थी लेकिन इस बार जेडीयू की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

Delhi New LG: विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप राज्यपाल बनाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
Embed widget