एक्सप्लोरर

महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी के चीफ को कहा- 'बेहूदा और बेशर्म', BJP सांसद निशिकांत दुबे ने यूं दिया जवाब

Cash For Query: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने BJP) पर फर्जी कहानी के जरिए महिला सांसद को संसद से बाहर करने प्रयास का आरोप लगाया. इस बीच निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए उनका मजाक उड़ाया

Cash For Query Case: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार (5 नवंबर) को लोकसभा एथिक्स पैनल के प्रमुख विनोद सोनकर के खिलाफ तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब वह 2 नवंबर को कैश-फॉर-क्वैरी घोटाले के सिलसिले में पैनल के सामने पेश हुईं तो उन्होंने उनसे घटिया अप्रासंगिक सवाल पूछे थे.

मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर फर्जी कहानी के जरिए महिला सांसद को संसद से बाहर करने प्रयास का आरोप लगाया और पार्टी को चेतावनी दी उनके पास पैनल की कार्यवाही की पूरी प्रतिलेख (Verbatim) है, जिसमें चेयरमैन के घटिया घिनौने, अप्रासंगिक सवाल, विपक्ष का विरोध और उनका विरोध सबकुछ रिकॉर्ड है.

तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने कहा कि बीजेपी को 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये के कोयला घोटाले के लिए अडानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की जरूरत है. इससे पहले मोइत्रा ने अडानी समूह पर 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाले करने का आरोप लगाया था.

निशिकांत दुबे ने कसा तंज
इसको लेकर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर तंज कसा है. दुबे ने एक्स पर मोइत्रा की पोस्ट को शेयर करते हुए कहा ,"महुआ (आरोपी सांसद) की पढ़ाई देखिए, बैंक ने लगता है नौकरी से गलत

हिसाब-किताब के कारण निकाल दिया. कल प्रेस को बोली 13 हजार करोड़ का कोयला घोटाला हुआ और आज लिख रही हैं 1 लाख 30 हजार का घोटाला, सचमुच डर गई है?"

ओम बिरला ने जांच के लिए बनाया पैनल
दुबे ने हाल ही में महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडानी समूह को लेकर लोकसभा में सवाल पूछे थे. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मामले की जांच के लिए एक पैनल गठित किया था.

टीएमसी नेता ने लॉगिन क्रेडेंशियल शेयर करने की बात कबूली
एक हलफनामे में दर्शन हीरानंदानी ने दावा किया था कि मोइत्रा ने उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर सवाल पोस्ट करने की अनुमति दी और उसके बदले में उन्होंने उनसे रिश्वत ली. वहीं, मोइत्रा ने रिश्वत लेने के आरोपों से इनकार किया. हालांकि मोइत्रा ने यह माना कि उन्होंने अपने लॉगिन क्रेडेंशियल हीरानंदानी के साथ साझा किए थे.

यह भी पढ़ें- इजरायल ने एंबुलेंस पर किया हमला, प्रियंका गांधी बोलीं- 'भयावह, शर्मनाक और शब्दों से परे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget