एक्सप्लोरर

Cash For Query: अश्विनी वैष्णव के पत्र पर महुआ मोइत्रा का हमला, अब निशिकांत दुबे बोले- 'चोर मचाए शोर'

Mahua Moitra On Ashwini Vaishnav: टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर सवाल के बदले पैसे लेने के आरोप को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का लेटर सामने आने के बाद बयानबाजी तेज हो गई है.

Cash For Query: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा पर सवाल के बदले पैसे लेने के मामले में बयानबाजी जारी है. मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के लेटर को लेकर उनपर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी का स्वागत है. 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक लेटर शेयर करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''देश की सुरक्षा को एक सांसद के लोभ ने खतरे में डाल दिया. रावण दहन व दुर्गा माता के कलश व विसर्जन के बाद धर्म युद्ध की शुरुआत. यह राजनीति से ऊपर,पक्ष-विपक्ष का नहीं देश की सुरक्षा,अखंडता का सवाल है.'' 

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?
महुआ मोइत्रा ने पलटवार करते हुए कहा, ''कौन झूठ बोल रहा है? फेक डिग्री वाले ने दो दिन पहले कहा कि एनआईसी (National Informatics Centre) ने पहले ही दुबई से हुए लॉगिन सहित सभी डिटेल जांच एजेंसी को दे दी. अब अश्विनी वैष्णव कह रहे हैं कि एनआईसी लोकसभा और एथिक्स कमेटी के कहने पर जानकारी देगा. मुझ पर प्रहार करने के लिए बीजेपी का स्वागत है, लेकिन अडानी+गोड्डा शायद सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार नहीं है.''

महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया तो निशिकांत दुबे  ने भी जवाब दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर बिना किस का नाम लिखा कि चोर मचाए शोर. 

अनुराग ठाकुर ने भी किया हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी आज कहा, ''राष्ट्रीय सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है. संसद से जुड़ी जानकारियां है. ऐसे में ये राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के साथ-साथ भ्रष्टाचार का मामला भी है. जांच चल रही. हम चाहते हैं कि जांच जल्द से जल्द पूरी हो और उचित कार्रवाई हो.''  

क्या आरोप है?
हाल ही में निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल करने के लिए हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी से पैसे लिए हैं. इसपर हीरानंदानी ने भी एफिडेविट में इसको स्वीकारते हुए दावा किया कि अडानी ग्रुप के मामले में पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए पैसे दिए थे. इस आरोप को मोइत्रा ने खारिज करते हुए कहा कि ये सब चुप कराने के लिए किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Cash For Query: 'राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के साथ भ्रष्टाचार...', महुआ मोइत्रा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget