एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर दर्ज हो गया एक और केस, बढ़ सकती है मुश्किलें, सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु वाले पोस्ट पर फंसे

FIR On Rahul Gandhi: अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने राहुल गांधी पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादों को मिटाने का आरोप लगाया. बीजेपी और टीएमसी ने राहुल गांधी के पोस्ट पर आपत्ति जताई है.

FIR On Rahul Gandhi: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक विवादित पोस्ट किए जाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की कराई गई है. यह एफआईआर दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है. इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर शिकायत की गई है.

यह शिकायत स्वयंभू हिंदुत्व समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने की है. समूह के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता में एल्गिन रोड पर नेताजी के पैतृक घर के पास प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के विवादित पोस्ट की सामग्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया. अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि राहुल गांधी वही विरासत आगे बढ़ा रहे हैं, जिसने पहले नेताजी को कांग्रेस छोड़ने और बाद में देश छोड़ने पर मजबूर किया था.

भारत के लोग देंगे सजा- हिंदू महासभा

गोस्वामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा भारत के लोगों की यादों से नेताजी की यादों को मिटाने की कोशिश की है और इस बार भी उन्होंने नेताजी के बारे में गलत जानकारी देने की कोशिश की. उन्होंने कहा, "भारत के लोग उन्हें सजा देंगे और हम हमेशा नेताजी के बारे में गलत जानकारी देने का विरोध करेंगे. यह विवाद इस सप्ताह के आरंभ में शुरू हुआ, जब राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख 18 अगस्त 1945 बताई.

TMC-BJP का राहुल गांधी पर निशाना

यह वही तारीख थी जब नेताजी का विमान ताइहोकू (जो अब ताइपे में है) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. हालांकि, नेताजी की मृत्यु की सही तारीख की कभी भी पुष्टि नहीं हो पाई और उनके गायब होने के बाद बने आयोगों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की.राहुल गांधी के इस पोस्ट की ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी आलोचना की जिसका गठन नेताजी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद किया था. साथ ही, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी ने भी राहुल गांधी के इस पोस्ट पर आलोचना की.

ये भी पढ़ें : मुइज्जू से लेकर मैंक्रों तक... दुनिया के इन नेताओं ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई! जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget