एक्सप्लोरर

AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जानें कितनी गंभीर हैं धाराएं?

एआईएमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर को खुलेआम धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है.

Telangana Election 2023: एआईएमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर को खुलेआम धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है. असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन पर धारा 353, 153(a), 506, 505(2) और आरपी एक्ट की धारा 125 के तहत संतोषनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

उन्होंने मंगलवार (21 नवंबर) तो हैदराबाद के ललिताबाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते वक्त ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी दी थी और उसे वहां से चले जाने को कहा. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर ने उनसे आदर्श आचार संहिता के तहत समय पर मीटिंग खत्म करने को कहा था.

जानें कितनी गंभीर हैं धाराएं?
धारा 353 तहत किसी भी लोक सेवक पर ड्यूटी के दौरान हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना दंडनीय है. इसके तहत 2 साल की सजा या जुर्माना दोनों है. यह गैर जमानती होता है.  सेक्शन 153ए धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर सद्भाव बिगाड़ने के मामले में लगाई जाती है. इसके तहत 3 साल का कारावास या जुर्माना  का प्रावधान है.

आईपीसी की धारा 506 किसी उकसाने वर्ग या समुदाय के खिलाफ कोई अपराध करने के लिए दूसरे समुदाय के लोगों को उकसाने की संभावना के चलते लगाई जाती है. इसमें तीन साल तक सजा हो सकती है. IPC के सेक्शन 506 का इस्तेमाल धमकी देने वाले के खिलाफ किया जाता है. इसमें 2 साल तक सजा हो सकती है.

वहीं, धारा 125 का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई शख्स भारत से दोस्ती रखने वाले देशों के खिलाफ लोगों को बहकाता है. इसमें 7 साल तक की सजा का प्रावधान है. 

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाया
अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा, "अगर वह अपने समर्थकों को इशारा कर दें, तो उन्हें यहां से भागना पड़े जाएगा.  आपको क्या लगता है कि चाकुओं और गोलियों को खाने के बाद मैं कमजोर हो गया हूं. मुझमें अभी भी बहुत हिम्मत है. अभी पांच मिनट बाकी हैं और मैं अभी पांच मिनट और बोलूंगा."

'AIMIM एक क्रिमिनल एंटरप्राइजेज बन गया है'
ओवैसी के इस बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि कांग्रेस और बीआरएस के सपोर्ट की मदद से AIMIM एक क्रिमिनल एंटरप्राइजेज बन गया है. इसने हैदराबाद शहर को वंचित और अपराधग्रस्त रखा है. अब  इस गंदगी को साफ करने का समय आ गया है. बीजेपी सरकार में अकबरुद्दीन की इस हरकत पर बुलडोजर से जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- क्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें ईडी ने जब्त की 751 करोड़ की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget