एक्सप्लोरर

बलात्कार तो बलात्कार होता है, इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए: मोदी

कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर देश भर में आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बलात्कार , बलात्कार होता है और उसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.

लंदन: कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर देश भर में आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बलात्कार , बलात्कार होता है और उसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. मोदी ने ये बात ब्रिटेन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा , ‘‘हम हमेशा अपनी बेटियों से पूछते हैं कि वो क्या कर रही हैं, कहां जा रही हैं. हमें अपने बेटों से भी पूछना चाहिए. जो व्यक्ति ये अपराध कर रहा है, वह भी किसी का बेटा है.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस सरकार और उस सरकार में बलात्कार की घटनाओं की संख्या की गिनती में कभी शामिल नहीं हुआ. बलात्कार, बलात्कार है, चाहे वह अब हुआ या पहले हुआ हो. यह बेहद दुखद है. बलात्कार की घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं करें. ’’

मोदी ने कहा कि किसी बेटी से बलात्कार देश के लिए शर्म का विषय है. मोदी का यह बयान जम्मू कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार की घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश के बीच आया है.

बता दें कि पीएम मोदी 16 से 21 अप्रैल तक के लिए छह दिवसीय स्वीडन और ब्रिटेन यात्रा पर हैं. मोदी सेंट्रल हॉल में "भारत की बात सबके साथ" कार्यक्रम में गीतकार प्रसून जोशी के साथ बात कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget