एक्सप्लोरर

WB: बंगाल BJP अध्यक्ष और प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ केस दर्ज, सीएम आवास के पास किया था विरोध प्रदर्शन

बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास कालीघाट इलाके में बीजेपी नेता के पार्थिव शरीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया था. चुनाव के बाद हुई हिंसा में घायल होने के बाद बीजेपी नेता की मौत हो गई.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के पास कालीघाट क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भवानीपुर सीट से उम्मीदवार प्रिंयका टिबरेवाल समेत कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है.  पुलिस ने कालीघाट थाने में आईपीसी की धारा 143/145/147/149/283/353 के तहत मामला दर्ज किया है.

बीजेपी नेताओं ने एक नेता के पार्थिव शरीर के साथ किया था विरोध प्रदर्शन

बीजेपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास कालीघाट इलाके में बीजेपी नेता के पार्थिव शरीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया था. जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें राज्य के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भवानीपुर सीट से उम्मीदवार प्रिंयका टिबरेवाल, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, सांसद अर्जुन सिंह शामिल हैं. मगरहाट (पश्चिम) के नेता धुरजोती उर्फ ​​मानस साहा की चुनाव के बाद हुई हिंसा में घायल होने के बाद बुधवार को मौत हो गई थी.

कोलकाता पुलिस ने लगाए कई आरोप

कोलकाता पुलिस ने सीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से लोक सेवकों को रोकने के लिए गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने, दंगा करने, बाधा डालने, आपराधिक बल का उपयोग करने के आरोप लगाए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को हार्स कार के सामने बैठे देखा गया, जबकि पुलिस ने उन्हें मौके से हटाने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया.

राज्य अध्यक्ष और भवानीपुर के उम्मीदवार सहित बीजेपी नेताओं द्वारा अपने मृतक उम्मीदवार धुरजाती साहा के शरीर के साथ अचानक रुकने के बाद अफरा-तफरी मच गई. मृतक को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सड़क पर धरने पर बैठ गए थे.

यह भी पढ़ें-

Explained: चीन के खिलाफ क्वाड देशों का आर्थिक से लेकर सामरिक चक्रव्यूह कैसे काम करेगा?

Explained: अभी तक कितने राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी व्यस्कों को लगी वैक्सीन की पहली डोज? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget