एक्सप्लोरर

Amarinder Singh Meets Amit Shah: अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, क्या बीजेपी में शामिल होंगे?

Amarinder Singh Meets Amit Shah: कांग्रेस के सीनियर नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकाक की. इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

Amarinder Singh Meets Amit Shah: कांग्रेस के सीनियर नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई. पंजाब कांग्रेस में चल रहे सियासी बवाल के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है. चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

बता दें कि अमरिंदर सिंह कल यानी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे. उनसे जब ये सवाल किया गया कि क्या वे किसी नेता से यहां मिलेंगे तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया था. उन्होंने राजनीतिक मुलाकातों की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था, “मैं किसी भी नेता से मुलाकात नहीं करुंगा. यहां से मैं घर (कपूरथला हाउस) जाऊंगा. समान इकट्ठा करूंगा और पंजाब वापस चला जाऊंगा.”

गौरतलब है कि ये दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई जब पंजाब कांग्रेस में सियासी बवाल हो रहा है. पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया. इसके कुछ घंटों के भीतर ही पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच अनबन अब किसी से छिपी नहीं है. सिद्धू के इस्तीफे के बाद उन पर निशाना साधते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह एक ‘अस्थिर और खतरनाक’ व्यक्ति हैं. सीमावर्ती राज्य पंजाब को चलाने के लायक नहीं हैं.

सिद्धू के इस्तीफे को ‘नाटक’ करार देते हुए अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा था कि उनका यह कदम दशार्ता है कि वह कांग्रेस छोड़ने और विधानसभा चुनाव के लिए किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने की भूमिका बना रहे हैं. उन्होंने एक बयान में कहा था, ‘‘मैं कहता आ रहा हूं कि यह अस्थिर और खतरनाक व्यक्ति है तथा पंजाब चलाने का जिम्मा इसे नहीं सौंपा जा सकता.’’

Congress Crisis: सिब्बल के बाद G-23 के गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से की CWC की बैठक बुलाने की मांग

Luizinho Faleiro Joins TMC: टीएमसी में शामिल हुए गोवा के पूर्व CM लुईजिन्हो फलेरियो, हाल ही में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget