एक्सप्लोरर

कल राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के सीएम, मंत्री राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

मुख्यमंत्री ने माइनिंग का ठेका लेने के मामले में उनके ख़िलाफ नारंग कमिशन से जांच करवाई थी. कमिशन ने मंत्री को क्लीन चिट दी थी लेकिन विवाद फिर भी नहीं थमा.

नई दिल्ली: मंत्री राणा गुरजीत सिंह को लेकर विवाद के बीच कल सुबह दस बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह मिलेंगे. करीबियों को बेनामी ठेका देने के आरोप में राणा गुरजीत सिंह दो हफ्ते पहले सीएम अमरिंदर सिंह को इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है. पंजाब में मंत्री राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे की पेशकश के बाद से बड़ी उथल पुथल मची है. इसी उथल पुथल से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह कल सुबह साढ़े दस बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे. इसी मुलाकात में मंत्री राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे पर फैसला हो सकता है. इस मुलाकात के दौरान पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद रहेंगी. रेत खनन घोटाले के आरोप लगने के बाद कैप्टन सरकार में मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. लेकिन अभी कैप्टन सरकार ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. वहीं राणा गुरजीत सिंह के बेटे इन्दर प्रताप सिंह को ईडी ने विदेश से शेयर की एवज में फंड्स जुटाने को लेकर नोटिस जारी किया है. मुख्यमंत्री ने माइनिंग का ठेका लेने के मामले में उनके ख़िलाफ नारंग कमिशन से जांच करवाई थी. कमिशन ने मंत्री को क्लीन चिट दी थी लेकिन विवाद फिर भी नहीं थमा. कांग्रेस आला कमान की भी पूरे मामले पर नज़र है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget