एक्सप्लोरर

G20 Summit: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई तकनीकी खराबी, कनाडाई प्रतिनिधिमंडल नहीं भर सका उड़ान

G20 Summit 2023: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण कनाडाई प्रतिनिधिमंडल की उड़ान में देरी हो गई है.

G20 Summit Delhi: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई है. जब तक विमान में समस्या दूर नहीं हो जाती तब तक कनाडाई प्रतिनिधिमंडल भारत में रहेगा. फिलहाल विमान को ठीक करने का काम जारी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा जब तक कि इंजीनियरों की टीम इस समस्या को ठीक नहीं कर देती.

पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ट्रूडो अपने बेटे जेवियर के साथ शुक्रवार को भारत पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (10 सितंबर) को जस्टिन ट्रूडो के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने कनाडा में चरमपंथी अलगाववाद को बढ़ावा मिलने, राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़काए जाने और भारतीय समुदाय को खतरे में डाले जाने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी.

विदेश मंत्रालय के अनुसार जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर ट्रूडो के साथ हुई बातचीत में पीएम मोदी ने कहा भारत-कनाडा संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के प्रति सम्मान और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं.

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने क्या कहा?
वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि पीएम मोदी के साथ, हमने इन दोनों मुद्दों पर कई बार बातचीत की है. कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. 

'कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती कुछ लोगों की हरकतें'
उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि हम हिंसा को रोकने और नफरत को पीछे धकेलने के लिए हमेशा मौजूद रहें. मुझे लगता है कि यह याद रखना जरूरी है कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं.  

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: बाइडेन से लेकर ऋषि सुनक और मैक्रों तक...दुनिया के दिग्गजों ने कुछ यूं की भारत और पीएम मोदी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget