एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: कनाडा को मिली मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन, विदेश मंत्री ने किया ट्वीट

भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए कनाडा और लेसोथो को भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन की खेप भेजी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी.

नई दिल्ली: कोविड-19 के खात्मे के लिए विश्व के कई देशों में कोरोना टीकाकरण का अभियान चल चुका है. वहीं भारत कोरोना टीकाकारण अभियान में एक अहम भूमिका निभा रहा है. दरअसल, भारत की ओर से कई देशों को कोरोना वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है. इसी क्रम में भारत ने अब कनाडा को कोरोना वैक्सीन मुहैया करवाई है.

भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए कनाडा और लेसोथो को भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन की खेप भेजी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी. जयशंकर ने ट्वीट किया, 'भारत निर्मित वैक्सीन कनाडा पहुंचीं.' वहीं एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा कि लेसोथो को भी भारत निर्मित वैक्सीन मिली.

वहीं, बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया आमोर मोटली ने उनके देश को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है और कहा कि उन्होंने बारबाडोस के 40 हजार लोगों और अन्य स्थानों पर हजारों लोगों के लिए कोविशील्ड टीके की पहली खुराक उपलब्ध कराई है.

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'धन्यवाद प्रधानमंत्री मिया आमोर मोटली. हमारे देशों के बीच विशेष मित्रता ने हमेशा भौगोलिक दूरियों को पाटने का काम किया है. टीका मैत्री अभियान को बारबाडोस और अन्य कैरीकॉम देशों के टीकाकरण प्रयासों में सहयोग करने पर गर्व है.'

वहीं एक दिन पहले ही भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए ग्वाटेमाला, केन्या, रवांडा, सेनेगल, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी थी. इससे पहले भारत ने नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी थी.

टीका मैत्री अभियान

भारत ने कैरीकॉम देशों से की गई अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कोविड-19 रोधी टीके एंटीगुआ और बारबुडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेन्ट और ग्रेनेडाइन्स एवं सूरीनाम को भेजे थे. भारत ने 'टीका मैत्री' अभियान के तहत भूटान को 1.5 लाख, मालदीव, मॉरीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमा को 15 लाख, सेशल्स को 50 हजार, श्रीलंका को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराक मुहैया कराई है. इसके अलावा अनेक देशों को टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति भी की गई है.

यह भी पढ़ें: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने PM मोदी को किया फोन, इस मुद्दे पर हुई चर्चा कनाडा: कोरोना वैक्सीन लगने की खुशी में भारतीय ने जमी हुई झील पर किया भांगड़ा, देखिए मजेदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget