एक्सप्लोरर

By-Elections: 14 राज्यों की 33 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए थमा प्रचार, 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

By-Elections: देश के 14 राज्यों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं. ऐसे में बुधवार को यहां प्रचार का अंतिम दिम था. फिलहाल चुनाव आयोग के नियमानुसार राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया है.

By-Elections:  देश के 14 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया. ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है. निर्वाचन आयोग ने कोविड के मद्देनजर उपचुनाव में कई पाबंदियां लगाई हैं.

दो नवंबर को होगी मतगणना

जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव होंगे उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं. जिन 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से पांच असम में, चार पश्चिम बंगाल में, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड और तेलंगाना में एक-एक सीट है. इसकी मतगणना दो नवंबर को होगी.

क्यों खाली हुई लोकसभा सीट

बता दें कि तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सदस्यों की मृत्यु हो गई थी, इसलिए इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है. मार्च में रामस्वरूप शर्मा (बीजेपी) के निधन के बाद मंडी सीट खाली हुई थी. खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव बीजेपी सदस्य नंद कुमार सिंह चौहान की मृत्यु के कारण कराना पड़ रहा है, जबकि दादरा और नगर हवेली से निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन देलकर फरवरी में मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे.

असम के पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और अन्य दो सीटों पर गठबंधन सहयोगी यूपीपीएल के उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस ने सभी पांचों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी एआईयूडीएफ और बीपीएफ दो और एक सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.

प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने की रैलियां

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां कीं. मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया. राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अभियान का नेतृत्व किया.

हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा. प्रचार के दौरान तीन केंद्रीय कृषि कानून अन्य सभी मुद्दों पर हावी रहे. तेलंगाना के हुजूराबाद विधानसभा सीट पर 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के गेलू श्रीनिवास यादव, बीजेपी के एटाला राजेंद्र और वेंकट बालमूरी (कांग्रेस) के बीच है. भूमि हथियाने के आरोपों में राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद जून में एटाला राजेंद्र के इस्तीफे के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है.

इसे भी पढ़ेंः
Aryan Khan Bail: आर्यन खान की ज़मानत पर आज भी नहीं हुआ फैसला, अब कल होगी सुनवाई

NDPS एक्ट के प्रावधानों को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कहा- युवाओं को फंसाने की बजाय सुधारने पर दिया जाए ज़ोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget