एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: 2 महीने बाद फिर से शुरू हुई कोवैक्सीन लगाने की मुहिम, पहले दिन 80 लोगों को लगा टीका

केंद्र सरकार की ओर से कोविशिल्ड और कोवैक्सीन मुहैया कराने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में वैक्सीन लगाने की मुहिम की दोबारा शुरुआत की गई. इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीन के तीसरे चरण के सफल परीक्षण होने तक लोगों को वैक्सीन का डोज ना देने के निर्देश दिए थे.

सोमवार से रायपुर (छत्तीसगढ़) के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में कोवैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत हो गई. रायपुर के शंकर नगर निवासी 71 वर्षीय कौशल परसाई को दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट पर वैक्सीन का डोज दिया गया. वहीं, पहले दिन 80 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया.

केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ में दो खेप में 72 हजार कोवैक्सीन भेजा गया था. हालांकि, इसके तीसरे चरण का परीक्षण पूरा ना होने की वजह से स्वास्थ्य मंत्री ने इसके इमरजेंसी इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी. हालांकि, केंद्र की ओर से तीसरे चरण का सफल परीक्षण होने की राज्य को जानकारी दी गई. राज्य सरकार को इस संबंध में पत्र मिलने के बाद वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है.

पहले दिन 80 लोगों को लगाई गई वैक्सीन 

वैक्सीन लगाने की मुहिम की शुरुआत होने के बाद पहले दिन 80 लोगों को कोवैक्सीन का पहला डोज दिया गया. सभी की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया. हालांकि, वैक्सीन का डोज लेने के कुछ घंटे बाद तक किसी में इसका साइडइफेक्ट देखने को नहीं मिला. वैक्सीन का पहला डोज लगाने वाले लोगों को 28 दिन के बाद दूसरा डोज दिया जाएगा. साथ ही सभी को जरूरी सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है, जिससे आगे चलकर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े.

राज्य टीकाकरण अधिकारी ने दी अहम जानकारी 

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ अमर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविशिल्ड और कोवैक्सिन दोनों ही वैक्सीन प्रभावी हैं और इसका अबतक कोई साइडइफेक्ट देखने को नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि दोनों ही वैक्सीन में कोई अंतर नहीं है और दोनों पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिन्हें कोविशिल्ड वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है, उन्हें दूसरा डोज भी इसी वैक्सीन का दिया जाएगा, ताकि बाद में किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना ना करना पड़े.

ये भी पढ़ें :- राजस्थानः जेल परिसर में बने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे हैं 100 से ज्यादा कैदी, मिलती है सैलरी Coronavirus: देशभर में 1 करोड़ 14 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, MP में 797 और कर्नाटक में सामने आए 932 नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget