एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने खोला सरकारी खजाना, छोटे दुकानदारों को मिलेंगे 3 हजार रुपए महीने पेंशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए खजाने खोल दिए. कैबिनेट ने दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है. इसमें व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन स्कीम और किसानों को मिलने वाली 6 हजार रुपए सलाना की राशि में 5 एकड़ जमीन की बाध्यता खत्म कर दी गई है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए खजाने खोल दिए. कैबिनेट ने दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है. इसमें व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन स्कीम और किसानों को मिलने वाली 6 हजार रुपए सलाना की राशि में 5 एकड़ जमीन की बाध्यता खत्म कर दी गई है. इसके साथ ही अब व्यापारियों को 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी और देश के सभी किसानों को 6 हजार रुपए सलाना की सहायता राशि दी जाएगी. बता दें कि इन दोनों ही योजनाओं को लागू करने का वादा बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था.

18.5 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

अभी तक सिर्फ ऐसे ही किसानों को 6 हजार रुपए सलाना की सहायता राशि दी जाती थी जिनके पास दो हेक्टेयर या पांच एकड़ से कम जमीन है. लेकिन अब इस योजना का लाभ देश के सभी किसानों को मिलेगा. अनुमान के मुताबिक अब कुल 18.5 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा. पहले जहां इस स्कीम से सरकारी खजाने पर 75 हजार करोड़ रुपए का बोझ था अब यह बढ़कर 87 हजार करोड़ रुपए हो जाएगा.

व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को पेंशन

व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को अब हर महीने कम से कम 3 हजार रुपए की मासिक पेंशन मिलेगी. योजना का लाभ ऐसे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को ही मिलेगा जिनका सलाना जीएसटी टर्नओवर 1.5 करोड़ से कम है और आयु 18 से 40 साल के बीच है. इस योजना का लाभ तीन करोड़ व्यापारियों को मिलने की संभावना है. इस योजना से सरकारी खजाने पर भार पड़ने की संभावना है.

कैसे ले पाएंगे पेंशन स्कीम का लाभ

देश के 3.25 लाख कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए इस योजना में रूचि रखने वाले व्यापारी खुद को रजिस्टर्ड कर सकते हैं. पेंशन स्कीम में जितने पैसे व्यापारी या छोटे दुकानदार देंगे उतने पैसे का सहयोग सरकार भी देगी. 60 साल पूरे होने के बाद लोगों को पेंशन योजना का लाभ मिलने लगेगा.

मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों, छोटे व्‍यापारियों और स्कॉलरशिप के लिए हुए बड़े फैसले

कार्यकर्ताओं को ममता बैनर्जी का नया फरमान, कहा- BJP की तरफ से कब्जाए गए TMC दफ्तरों को हासिल करें

गृह मंत्री अमित शाह के सामने कश्मीर समस्या, नक्सलवाद के खात्मे सहित ये हैं चुनौतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत..'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत..'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget