एक्सप्लोरर

CAA गैरजरूरी है, इससे हिन्दू मुसलमान दोनों पर असर पड़ेगा- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे यह कानून समझ में नहीं आता. इस समय इस कानून की बजाय हमारे बच्चों को रोजगार देने की आवश्यकता है. इस कानून की भारत में जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) हिन्दू और मुसलमान दोनों को प्रभावित करेगा. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे “अनावश्यक” कानून का बहिष्कार करें. केजरीवाल ने कहा कि वह केंद्र सरकार से “हाथ जोड़कर” अनुरोध करते हैं कि “विवादास्पद कानून” को वापस लिया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें इस कानून की कोई जरूरत नहीं, यह पूरी तरह से गैरजरूरी है. हम पाकिस्तान से आए दो करोड़ हिन्दुओं को कहां रखेंगे.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पहले अपने देश के नागरिकों का ध्यान रखना चाहिए फिर दूसरे देश के लोगों का.”

केजरीवाल ने कहा, “सीएए हिन्दुओं और मुसलमानों के बारे में नहीं है इससे दोनों धर्मों के लोगों पर असर पड़ेगा.”

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है और न ही इसकी वर्तमान में कोई आवश्यकता है. केजरीवाल ने कहा था, "इस कानून से कुछ भी हासिल नहीं होगा. मैं केंद्र से आग्रह करता हूं कि फिलहाल इस कानून की कोई जरूरत नहीं है. युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराना ही प्रमुखता होनी चाहिए."

कानून को लेकर राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केजरीवाल ने कहा था कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश को कानून और व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है. लोगों में डर है, सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिदू, सिख और क्रिश्चियन भी डरे हुए हैं. लोग डरे हुए हैं कि वे अपनी नागरिकता कैसे साबित करेंगे.

क्या है सीएए सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक आए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान करता है, जिन्होंने इन तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना किया है.

दिवंगत अग्निशमन कर्मी के परिजनों से मिले केजरीवाल, 1 करोड़ रुपए की मदद और नौकरी देने का किया वादा

दिल्ली विधानसभा चुनाव: फंड जुटाने की कवायद, 4 जनवरी को व्यापारियों के साथ डिनर करेंगे AAPके बड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: सौरव दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा- 'हमें आशंका है कि...'
CJP प्रोटेस्ट: सौरव दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा- 'हमें आशंका है कि...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget