एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा: सीलमपुर से जाफराबाद तक दुकानें बंद, रोजगार प्रभावित

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में रविवार को भड़की हिंसा ने उग्र रूप धारण कर लिया है. भीड़ द्वारा जगह जगह पथराव और आगजनी की जा रही है. कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुए हिंसक टकराव ने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में रोजगार पर बुरा असर डाला है. सीलमपुर से लेकर जाफराबाद तक मंगलवार को भी दुकानें बंद नजर आ रही हैं. दुकानदार डर रहे हैं कि दुकान खोलने पर उपद्रवी उन्हें निशाना बना सकते हैं.

जाफराबाद में कपड़ा व्यवसायी मतीन ने कहा, "पिछले रविवार से उनकी दुकान बंद चल रही है, जिससे उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ रहा है.कमोबेश यही हाल सभी दुकानदारों का है."

सीलमपुर रेड लाइट लाइट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है, एक तरफ से ही वाहनों को गुजरने दिया जा रहा है. जहां भी सड़क पर लोग समूह में दिखते हैं, तो पुलिस उन्हें तुरंत हटा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो.

दिल्ली में बीते 30 सालों की सबसे बड़ी हिंसा, 7 लोगों की मौत, 70 जख्मी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएए समर्थकों और सीएए विरोधियों के बीच हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. इस हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल भी शहीद हो गए हैं. हिंसा में लगभग 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आज सुबह भी हिंसा व पत्थरबाजी की कई छिटपुट वारदातें होती रही. मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी, बृजपुरी समेत कई इलाकों में पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती की गई है. इसके बाद भी कई इलाकों में आपसी भिड़ंत व एक दूसरे पर पत्थरबाजी की घटनाएं अभी भी हो रही हैं. दिल्ली में इतनी बड़ी हिंसा लगभग तीस साल बाद हुई है.

उत्तर दक्षिणी दिल्ली में हिंसा के चलते कई रास्ते बंद हैं. सीलमपुर से अगर आपको जाफराबाद जाना है, मौजपूर जाना है, यमुना विहार जाना है, वजीराबाद जाना है, ये रास्ता बंद है. नहीं जा सकते. इसके साथ ही दुर्गापुरी चौक से अगर आपको सीलमपुर जाना है, जाफराबाद जाना है, मौजपूर जाना है, यमुना विहार जाना है, वजीराबाद जाना है, ये रास्ता बंद है. नहीं जा सकते.

CAA विरोधी हिंसा: चिदंबरम बोले-असंवेदनशील लोगों को सत्ता में पहुंचाने की कीमत चुका रही जनता Delhi Violence Live Updates: कर्दमपुरी में फायरिंग करते दिखे उपद्रवी, ओवैसी ने कहा- सेना बुलाई जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP वर्कर हैं अभिजीत दीपके', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
'AAP वर्कर हैं अभिजीत दीपके', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget