एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल की दिल्लीवासियों से अपील- शांति बनाए रखें, हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा

Protest against Citizenship Amendment Act: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती. अपनी बात शांति के साथ कहनी है.

नई दिल्ली: नागरिकता संसोधन कानून को लेकर आज दिल्ली के सीलमपुर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें. उन्होंने कहा कि हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''मेरी सभी दिल्लीवासियो से अपील है कि शांति बनाए रखें. एक सभ्य समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती. हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा. अपनी बात शांति से कहनी है.''

सीलमपुर में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और कई बसों को नुकसान पहुंचाया. भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया. इस संबंध में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर टी प्वाइंट पर लोग इकट्ठा हुए और दोपहर करीब बारह बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. प्रदर्शनकारी सीलमपुर से जाफराबाद की ओर बढ़ रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सरकार के विरोध में नारे लगाए.

सीलमपुर चौक पर सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तब उनके बीच संघर्ष हुआ. जाफराबाद थाने के बाहर भी प्रदर्शन हुआ और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए गए. माहौल को देखते हुए सात मेट्रो स्टेशन वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, जोहरी एन्कलेव, शिवविहार, सीलमपुर और गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए. बाद में सीलमपुर में एंट्री और एक्जिट को खोल दिया गया.

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा कि कोई भी बुलेट फायर नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि सिर्फ आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. स्थिति अब नियंत्रण में है. कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. दो पब्लिक ट्रांस्पोर्ट, एक रैपिड एक्शन फोर्स की बस और कुछ बाइक को नुकसान पहुंचाया गया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब

Embed widget