एक्सप्लोरर

28 मई को तीन लोकसभा और नौ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

कैराना लोकसभा सीट बीजेपी के सांसद हुकुम सिंह के फरवरी में हुए निधन की वजह से खाली हुई है जबकि नूरपूर विधानसभा सीट बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की फरवरी महीने में ही सड़क हादासे में मौत की वजह से खाली हुई है.

नई दिल्ली: 28 मई को यूपी की कैराना में लोकसभा उपचुनाव होने हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र की भंडारा, गोंदिया और पालघर सीट पर भी लोकसभा उपचुनाव होंगे. वहीं 28 अप्रैल को ही देश के नौ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं. इनके नतीजे 31 मई को आएंगे.

यूपी में नूरपूर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव

यूपी में कैराना लोकसभा सीट के साथ ही नूरपूर विधानसभा सीट के लिए 28 मई को उपचुनाव होंगे. चुनाव के लिए अधिसूचना तीन मई को जारी की जाएगी और 10 मई तक पर्चा दाखिल किया जा सकेगा. नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन 11 मई को होगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 14 मई निर्धारित की गयी है.

कैराना लोकसभा सीट बीजेपी के सांसद हुकुम सिंह के फरवरी में हुए निधन की वजह से खाली हुई है जबकि नूरपूर विधानसभा सीट बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की फरवरी महीने में ही सड़क हादासे में मौत की वजह से खाली हुई है.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू कल सहारनपुर और शामली जिलों का दौरा करेंगे जहां वह चुनाव की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे. कैराना लोकसभा सीट में पांच विधानसभाएं आती हैं. इसमें से तीन शामली जिले में है जबकि दो सहारनपुर जिले में हैं.

यूपी में बीजेपी, समाजवादी पार्टी, आरएलडी और कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

चुनाव आयोग पांच विधानसभा क्षेत्रों में 883 मतदान केंद्र तैयार करेगा. उपचुनाव में सात लाख 36 हजार 420 महिला मतदाताओं सहित कुल 16 लाख नौ हजार 580 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. बीजेपी, समाजवादी पार्टी, आरएलडी और कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. एसपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कल कैराना का दौरा किया था और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिये तैयार रहने को कहा था. बीजेपी के मंत्री और नेता भी लगातार कैराना का दौरा कर रहे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget