एक्सप्लोरर

अररिया उपचुनाव: 11 मार्च को होनी है वोटिंग, जानिए इस सीट के बारे में सब कुछ

राजस्थान उपचुनाव में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर बीजेपी की हार के बाद सबकी निगाहें बिहार की अररिया सीट पर होने वाले उपचुनाव पर लगी हैं. राष्ट्रीय जनता दल के नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद इस सीट पर आने वाले 11 मार्च को चुनाव होने हैं. देखने वाली बात होगी की ये सीट किस पार्टी के हाथ आती है,

पटना: अररिया लोकसभा सीट पर चुनावी बिगुल बज चुका है. इस सीट पर 11 मार्च को उप चुनाव हैं. सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है. 2014 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. अब माना जा रहा है कि इस सीट पर सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी बीजेपी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच मुख्य मुकाबला होगा.

अब तक के राजनीतिक घटनाक्रम से साफ है कि इस सीट पर आरजेडी की तरफ से दिवंगत तस्लीमुद्दीन के बेटे और नीतीश की पार्टी के निलंबित विधायक सरफराज आलम उम्मीदवार होंगे, जबकि बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है. लेकिन पूर्व सांसद प्रदीप कुमार के उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें तेज़ हैं. राजनीतिक समीकरण के आधार पर कहा जा सकता है कि इन्ही दोनों उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला होने के आसार हैं.

आइए इस सीट का इतिहास और वर्तमान जानते हैं.

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से अररिया एक सीट है. ये सीट छह विधानसभा सीटों को मिलाकर बनी है. अररिया उन सीटों में से एक है जहां लोकसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी में भी आरजेडी इस सीट को जीत पाने में कामयाब हो गई थी.

2014 के लोकसभा चुनाव में 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 22, उसकी सहयोगी पार्टियों में लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) को छह और आरएलएसपी (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) को तीन सीटें मिली थीं, यानी बीजेपी गठबंधन को कुल 31 सीटें आई थीं. वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू महज़ दो सीटें और लालू की पार्टी आरजेडी चार सीटें ही जीत पाई थी. दो सीटें कांग्रेस और एक एनसीपी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) को मिली थीं.

कब किस पार्टी का नेता जीता ?

1967 के लोकसभा में कांग्रेस के तुलमोहन राम, 1971 में भी कांग्रेस के ही तुलमोहन राम, 1977 में बीएलडी के महेंद्र नारायण सरदार, 1980 में फिर से कांग्रेस के दुमर लाल भाटिया, 1984 में भी कांग्रेस के दुमर लाल भाटिया, 1989 के बाद 1991 और 1996 में जनता दल के सुखदेव पासवान, 1998 में भारतीय जनता पार्टी के रामजी राव ऋषिदेव, 1999 में एक बार फिर आरजेडी के सुखदेव पासवान, वहीं 2004 में भारतीय जनता पार्टी के सुखदेव पासवान, 2009 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार सिंह और 2014 में एक बार फिर आरजेडी के मोहम्मद तस्लीमुद्दीन ने इस सीट पर जीत हासिल की.

कौन सी पार्टी कितनी बार जीती ?

इस लोकसभा सीट पर अब तक हुए कुल 13 चुनावों में कांग्रेस ने चार बार जीत दर्ज की. वहीं बीएलडी ने एक बार जीत दर्ज की. बाद में ये सीट लालू की पार्टी आरजेडी की हो गई जिसने इस पर कुल पांच बार जीत हासिल की. वहीं बीजेपी का इस सीट पर आना जाना लगा रहा है और पार्टी ने इस सीट पर कुल तीन बार जीत हासिल की है.

कितनी विधानसभा सीट- कौन कौन जीता ?

इस लोकसभा सीट में छह विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों के नाम- नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट और सिकटी हैं. 2015 के चुनाव में नरपतगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी के अनिल कुमार यादव ने बीजेपी के जनार्दन यादव को हराया था. वहीं रानीगंज सीट पर जेडीयू के अचमित ऋषिदेव ने बीजेपी के रामजी दास ऋषिदेव को मात दी थी. फारबिसगंज सीट पर बीजेपी के विद्या सागर केसरी ने आरजेडी के क़त्यानंद बिश्वास को हराया था. वहीं अररिया सीट पर कांग्रेस के उबैदुर रहमान ने एलजेपी के अजय कुमार झा को हराया. जोकीहाट सीट पर जेडीयू के सरफराज आलम ने इंडिपेंडेंट कैंडिडेट राजनीति यादव को हराया था और सिकटी सीट पर बीजेपी के विजय कुमार मंडल ने जेडीयू के शत्रुघन प्रसाद सुमन को हराया था.

2104 के आम चुनाव में किसे मिला कितना वोट

आरजेडी के मोहम्मद तसलीमुद्दी को कुल वोटों का 41.81% वोट मिला था. नंबरों में ये वोट 4,07,978 बैठते हैं. बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को कुल वोटों का 26.80% वोट मिला था. नंबरों में ये वोट 2,61,474 बैठते हैं. जेडीयू के विजय कुमार मंडल को कुल वोटों का 22.73% वोट मिला था. नंबरों में ये वोट 2,21,769 बैठते हैं. बीएसपी के अब्दुल रहमान को कुल वोटों का 1.82% वोट मिला था. नंबरों में ये वोट 17,724 बैठते हैं. वहीं नोटा को कुल वोटों का 1.70% वोट मिला था. नंबरों में ये वोट 16,608 बैठते हैं.

कुल कितने वोर्टस, उनमें कितनी महिलाएं, कितने पुरुष और कितने थर्ड जेंडर ?

अररिया लोकसभा सीट में 1 जनवरी 2018 के अनुसार 17 लाख 37 हजार 468 वोटर हैं, जिसमें 9 लाख 19 हजार 115 वोटर पुरूष और 8 लाख 18 हजार 286 महिला वोटर और 67 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

2014 के लोकसभा चुनाव में अररिया लोकसभा सीट पर 15 लाख 87 हजार 332 वोटर थें. जिनमें से 61.48 फीसदी लोगों ने वोट किया था. कुल 9 लाख 75 हजार 813 लोगों ने वोट किया था जिसमें 4 लाख 92 हजार 513 पुरूष और 4 लाख 83 हजार 291 महिला वोटर थीं.

2104 के आम चुनाव में पड़े कुल वोटों का प्रतिशत- 61.48

रिसर्च- तरुण कृष्णा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget