एक्सप्लोरर

'तय हो रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही', बक्सर ट्रेन एक्सीडेंट पर बोले मुल्लिकार्जुन खरगे, हादसे पर जताया दुख

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी बक्सर रेल हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि असम सरकार बारीकी से हालात पर नजर बनाए हुए है.

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार (11 अक्टूबर, 2023) को देर रात हुए रेल हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि इनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. 

बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन के पास देर रात आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. खरगे ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, 'नई दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में पटरी से उतर जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है. इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.' 

खरगे ने कहा, बालासोर के बाद ये दूसरा बड़ा हादसा
खरगे ने कहा, 'हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएं.' खरगे ने कहा, 'जून 2023 की बालासोर रेल दुर्घटना के बाद ये ट्रेन के पटरी से उतरने का दूसरा बड़ा हादसा है. रेल मंत्रालय व केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए.'

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भी जताया शोक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी हादसे पर दुख जताया और कहा कि उनकी सरकार हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. सरमा ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'शोक संतप्त परिवारों के प्रति गंभीर संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.' एक अलग पोस्ट में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और स्थानीय एजेंसियों के साथ-साथ अन्य एजेंसियों से संपर्क किया गया है. असम में गुवाहाटी के समीप कामख्या जाने वाली ट्रेन के उन सभी यात्रियों को गुरुवार को तड़के एक राहत ट्रेन से रवाना किया गया, जो आगे की यात्रा करने की स्थिति में थे.

बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन के पास 12506 दिल्ली-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरने के बाद भारतीय रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 21 ट्रेनों का रास्ता बदल दिया. रात नौ बज कर करीब 53 मिनट पर यह हादसा हुआ, जिसमें एसी टियर-3 के कम से कम दो डिब्बे पलट गए जबकि चार अन्य डिब्बे भी पटरी से उतर गए. 

यह भी पढ़ें:-
बर्फीली पहाड़ियों में ध्यान लगाए बैठे आए नजर, आदि कैलाश की धरती पर पीएम, देखें शानदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget