एक्सप्लोरर

दिल्ली: 11 लोगों की मौत का रहस्य उलझा, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, CBI जांच की मांग उठी

हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि ये सभी हत्या के मामले हो सकते हैं क्योंकि जिस बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर मिला है उनकी हत्या गला घोंटकर की गई थी.

नई दिल्लीः दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की मौत के मामले को दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है. हालांकि झाबुआ में उनके रिश्तेदार परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है. क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आलोक कुमार खुद मौके पर मौजूद हैं बुराड़ी में 11 लोगों के शव मिलने के बाद आज सुबह सनसनी फैल गई. 11 शवों में सात महिलाओं के जबकि चार पुरुषों के थे. इनमें से कुछ शव फंदे से लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर मिला था. शवों में से कुछ के हाथ और पैर बंधे हुए थे. कुछ की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. दिल्ली: एक परिवार के 11 लोगों की रहस्यमयी मौत क्यों सुसाइड नहीं हो सकती है? ये हैं 4 वजहें हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि ये सभी हत्या के मामले हो सकते हैं क्योंकि जिस बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर मिला है उनकी हत्या गला घोंटकर की गई थी. इसके अलावा पुलिस को इसलिए भी हत्या का शक है क्योंकि शवों के पैर जमीन से छू रहे थे. इसलिए अभी पुलिस का ये मानना है कि ये हत्या का मामला हो सकता है. इसके अलावा और कोई सुसाइड नोट न मिलना भी इन लोगों की आत्महत्या के संदेह को कमजोर करता है. दिल्ली: 11 लोगों की मौत का रहस्य उलझा, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, CBI जांच की मांग उठी इसके अलावा झाबुआ में इनके रिश्तेदारों ने जो बताया है उससे भी आत्महत्या की थ्योरी कमजोर होती दिख रही है क्योंकि उनका कहना है कि उनकी कल ही परिवार के लोगों से बात हुई थी और इस बातचीत में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला. बुराड़ी में मृत लोगों के रिश्तेदार ने कहा कि परिवार शिक्षित था और परिवार का किसी से कोई विवाद नही था. रिश्तेदारों ने कहा कि न्यूज़ में बताया जा रहा है कि ये आत्महत्या है लेकिन ऐसा नही हो सकता. वो लोग आत्महत्या नही कर सकते . झाबुआ के आदित्य सिंह के मौसा और मौसी भी मरने वालों में शामिल हैं. कल रात 8 : 30 बजे उनसे झाबुआ के परिवार की बात हुई थी. बातचीत में ऐसी कोई बात नहीं थी. झाबुआ का ये परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है. आदित्य सिंह भूपेन्द्र सिह सिसोदिया जो की झाबुआ मे सेल्स टैक्स मे पदस्थ हैं के पुत्र हैं. आदित्य ने ये भी बताया की दिनांक 17 जून को मृतक परिवार द्वारा दिल्ली में उनकी बडी बहन की सगाई की रस्म की गयी थी जिसमे वे खुद भी शामिल हुए और दिल्ली से वापस 24 जून को ही झाबुआ लौटे थे. दिल्ली: बुराड़ी में एक ही घर से मिले 11 शव, कुछ फंदे से लटके तो कुछ के बंधे थे हाथ-पैर पुलिस हर पहलुओं की कर रही है जांच पुलिस का कहना है कि वो सब पहलुओं से जांच कर रही है. अधिकारी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं. दिल्ली के ज्वाइंट सीपी ने कहा, 'तीन नाबालिग समेत सात महिलाओं और चार पुरुषों के शव बरामद किये गये हैं. हम हर संभव पहलुओं की जांच कर रहे हैं.' दिल्ली: 11 लोगों की मौत का रहस्य उलझा, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, CBI जांच की मांग उठी मृतक परिवार भाटिया परिवार के नाम से जाना जाता था और बुराड़ी के संत नगर में अपने दोमंजिले घर में एक ग्रॉसरी की दुकान और प्लाइवुड की दुकान चलाता था. पुलिस अधिकारी ने बताया, "दुकान रोजाना सुबह छह बजे खुल जाती थी लेकिन जब आज सुबह 7.30 बजे तक दुकान नहीं खुली तो एक पड़ोसी ने इसका कारण जानने के लिए घर के भीतर देखा तो पाया कि घर के कई लोग आंगन की जाली से लटके हुए हैं. पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget