एक्सप्लोरर

Bundelkhand Expressway: पीएम मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, दिल्ली से चित्रकुट की कम होगी दूरी

Bundelkhand Expressway: यह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा आदि जिलों से होकर गुजरेगा.

Bundelkhand Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सात जिलों से होकर गुजरेगा. इससे स्थानीय लोगों को कई प्रकार से लाभ पहुंचेगा और अर्थव्यवस्था में काफी सुधार होगा.

फिलहाल साल 2020 में पीएम मोदी ने इस अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला फरवरी महीने में रखी थी. जिसमें तेजी से काम पूरा करते हुए इसे अब आम जनता के लिए खोला जा रहा है. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाने में 14,850 करोड़ रुपये की लागत आई है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस  296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने जा रहे हैं.

रोजगार के खुलेंगे आयाम: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने एक शुक्रवार को एक ट्वीट कर बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यहां की जनता के लिए रोजगार के आयाम खुलेंगे और इस क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे. 


Bundelkhand Expressway: पीएम मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, दिल्ली से चित्रकुट की कम होगी दूरी

कम होगी चित्रकूट से दिल्ली की दूरी

बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण से अब चित्रकूट से दिल्ली तक की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी हो सकेगी. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण से अब उनके इलाके में उद्योग धंधे लगने के साथ ही मंडियों की भी संख्या बढ़ेगी जिससे की कम समय में फसल को दिल्ली या फिर बड़ी मंडियों तक पहुंचाया जा सकेगा.

296 किलोमीटर लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान आरामदायक और आसान यात्रा के लिए कुल 19 फ्लाई ओवर्स, 224 अंडरपास, 14 बड़े ब्रिज, 286 छोटे ब्रिज और 4 रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है. जिससे की 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को बड़ी ही आसानी से पार किया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश के सात जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

फिलहाल यह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा आदि जिलों से होकर गुजरेगा. रोजगार (Employment) के ही साथ सरकार को अब इन जिलों में पर्यटन (Tourism) के साथ ही व्यापार (Business) के विकास की संभावना नजर आ रही है. 

इसे भी पढ़ेंः
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता पद पर उद्धव ठाकरे गुट ने किया दावा, कांग्रेस-NCP भी लड़ाई में

Protest Ban: कांग्रेस ने लगाया संसद में विरोध प्रदर्शनों पर रोक का आरोप, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- ये रुटीन प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
कलकत्ता हाई कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, विवादित डीजे मामले में नहीं मिली राहत, CID लेगी वॉयस सैंपल
कलकत्ता हाई कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, विवादित डीजे मामले में नहीं मिली राहत, CID लेगी वॉयस सैंपल
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget