एक्सप्लोरर

बुलेट ट्रेन: L&T को मिला 25,000 करोड़ का टेंडर, मुंबई-अहमदाबाद के बीच रूट पर अब जल्द शुरू होगा काम

वापी और वडोदरा के बीच 237 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इसमें चार स्टेशन वापी, बिलिमोर, सूरत और भरूच व सूरत डीपो शामिल है.

मुंबई: देश की पहली 'बुलेट ट्रेन परियोजना' के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की टॉप कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को सरकार से 25,000 करोड़ रुपये का टेंडर हासिल हुआ है. यह ठेका मुंबई-अहमदाबाद के बीच 237 किमी लंबे रूट के डिजाइन और निर्माण के लिए है. मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन की कुल लंबाई 508 किमी है.

एल एंड टी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एन सुब्रमणियम ने बुधवार को वित्तीय परिणाम की घोषणा के दौरान कहा, "हमने सरकार से आज (बुधवार) अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. यह 25,000 करोड़ रुपये का आर्डर है. यह हमारे लिए सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है. साथ ही इतनी बड़ी राशि का यह सबसे बड़ा एकल आर्डर है, जिसे सरकार ने दिया है. कॉन्ट्रैक्ट के तहत परियोजना को चार साल में पूरा करना है."

लार्सन एंड टुब्रो ने लगाई सबसे कम बोली नेश्नल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटिड (NHSRCL) द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि कंप्टीटिव बिडिंग में कुल 7 कंपनियां शामिल हुई थी. इसमें लार्सन एंड टुब्रो ने सबसे कम बोली लगाई थी. अन्य कंपनियों में एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, और जेएमसी प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड का एक समूह व एनसीसी लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और जे.कुमार इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का दूसरा समूह शामिल रहा.

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने 24 सितंबर को अहमदाबाद-मुंबई बुलेट रेल परियोजना के लिए करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये की बोलियों को खोला था. इसमें परियोजना का गुजरात में पड़ने वाला हिस्सा शामिल है. बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

वापी और वडोदरा के बीच 237 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इसमें चार स्टेशन वापी, बिलिमोर, सूरत और भरूच व सूरत डीपो शामिल है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल लागत 1.08 लाख करोड़ आंकी गई है जिसके लिए जापान इंटरनेश्नल को-ऑपरेशन एजेंसी द्वारा फंडिंग भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- सोना तस्करी मामला: ED ने केरल के CM के सचिव रहे निलंबित IAS अधिकारी एम शिवशंकर को गिरफ्तार किया Aarogya Setu App किसने बनाया? सूचना आयोग की नोटिस के बाद सरकार ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget